{"_id":"693ab8ab082d195e981b13b0769f4625","slug":"brutally-killed-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट मार-मारकर विवाहिता की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट मार-मारकर विवाहिता की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेड़ी दहिया गांव में शनिवार को एक महिला की उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। नृशंस हत्या की सूचना भी ससुराल पक्ष द्वारा छिपाई गई थी। मामले को यह कहकर छिपाया गया कि महिला की तूड़े के कमरे में करंट लगने से मौत हुई है। हालांकि मौके पर पहुंचे परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने भी शिकायत मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया और ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है, हालांकि आरोपियों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
गांव खेड़ी दहिया निवासी गीता (26) का शव शनिवार को घर में बने तूड़े के कमरे से बरामद किया गया था। पुलिस ने शव बरामदगी के बाद शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान गीता के मामा गांव बजाना कलां निवासी प्रदीप ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। आरोपों के चलते पुलिस की मौजूदगी में सामान्य अस्पताल स्थित शवगृह में गीता के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड से कराया गया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं प्रदीप की शिकायत पर गीता के पति संजीव उर्फ सोनू, देवर कृष्ण, सास कमला और ससुर सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी संजीव शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता है।
8 साल पहले हुई थी शादी, तब से कर रहे थे प्रताड़ित
प्रदीप ने अपनी शिकायत में बताया कि गीता की शादी 8 साल पहले संजीव के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही गीता को प्रताड़ित किया जाता था। कई बार उसके साथ मारपीट की गई थी, जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसको लेकर पंचायतें भी हुई थी, लेकिन हर बार राजीनामा हो जाता था। शादी के बाद गीता ने बेटी और बेटे को जन्म दिया था, जोकि फिलहाल क्रमश: छह और चार वर्ष के हैं।
विज्ञापन
मामला दबाने के लिए बताया कि गीता को लगा था करंट
प्रदीप ने बताया कि उन लोगों को सूचना दी गई थी कि तूड़े वाले कमरे में गीता को करंट लग गया था। इसी कारण उसकी मौत हो गई। लेकिन जब वे मौके पर पहुंचे तो गीता के सिर में चोट के निशान देखकर उनका हत्या का शक यकीन में बदल गया। प्रदीप के अनुसार मामला दबाने के लिए जानबूझ कर करंट लगने की बात बताई गई थी। बता दें कि गीता का लालन-पालन और शादी उसके मामा प्रदीप ने ही की थी।
महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे थे और शव को कब्जे में ले लिया था। पोस्टमार्टम के दौरान सिर में चोट लगने की बात सामने आई है। वहीं महिला के परिजनों ने भी ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
अजय मलिक, प्रभारी, थाना सदर