फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   brutally killed a youth

रास्ता नहीं दिया तो चाकुओं से गोदकर हत्या

Mon, 30 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 30 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
brutally killed a youth
लाल दरवाजा के पास रविवार देर रात बाइक सवार दो युवकों ने रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी। वारदात को चाकुओं से गोदकर अंजाम दिया गया। वारदात के बाद से आरोपी फरार है, वहीं सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि वारदात के उपरांत घायल युवक को पहले घर लाया गया था, उसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुंदर सांवरी कालोनी का रहने वाला नवीन (19) रविवार देर रात एक शादी समारोह में कैटरिंग का काम कर वापस लौट रहा था। जब वह लाल दरवाजा के पास पहुंचा तो लाल दरवाजा निवासी शिवम और एक अन्य बाइक लेकर सामने से आ रहे थे। इसी दौरान नवीन और शिवम की रास्ता देने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि शिवम अपने घर जाकर चाकू ले आया और आते ही नवीन पर चाकू से हमला बोल दिया। नवीन की छाती और पेट में चाकू से वार किया गया था। हमले में नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं शिवम और उसका साथी मौके से फरार हो गए। नवीन को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और शवगृह में रखवा दिया। सोमवार दोपहर तक नवीन के शव का डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया था। इस मामले में नवीन के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शिवम और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

==========================
तीन बेटों में सबसे बड़ा था नवीन
पुलिस के अनुसार नवीन के पिता इंद्र सिंह उर्फ काला को जब पता लगा कि नवीन को चाकू मारे गए हैं। तो उसने तुरंत अपनी ई-रिक्शा निकाली और उसमें नवीन को डालकर सामान्य अस्पताल पहुंच गया। हालांकि नवीन रास्ते में ही दम तोड़ चुका था। बता दें कि इंद्र सिंह के तीन बच्चों में नवीन सबसे बड़ा था, नवीन से छोटे एक लड़का और एक लड़की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों में से एक का नाम है काला
वारदात के समय नवीन के साथ ही चल रहे कपिल और दीपक भी वारदात के बाद से सहमे हैं। कपिल तो जहां अस्पताल भी नहीं पहुंचा, वहीं दीपक अस्पताल में पहुंचा था। दीपक ने बताया कि जब नवीन को चाकू मारे गए थे तो कपिल और उसने मिलकर नवीन को उठाया और घर ले गए थे। वहां पर नवीन को पानी भी पिलाया था। इसके बाद ही उसे अस्पताल लाया गया। दीपक ने आरोपियों में से एक का नाम काला बताता है।

पिता की शिकायत पर शिवम और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-एसआई वजीर सिंह, कार्यकारी प्रभारी, थाना शहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed