{"_id":"637e863af381d40c134ca5e5","slug":"body-of-wife-found-in-house-in-delhi-husband-found-hanging-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: बवाना में किराये के कमरे में मिला शिक्षिका का गला रेता हुआ शव, पति सोनीपत में फंदे से लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: बवाना में किराये के कमरे में मिला शिक्षिका का गला रेता हुआ शव, पति सोनीपत में फंदे से लटका मिला
Thu, 24 Nov 2022 02:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, नरेला, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, नरेला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 24 Nov 2022 02:14 AM IST
सार
महिला की हत्या से पहले बवाना किराये के मकान में पति देखा गया था। ऑडिट विभाग के क्लर्क संजय का शव सोनीपत के गांव ककाना के पास फंदे पर लटका मिला था।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
गांव ककाना नहर के पास पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला है। देर शाम शव की शिनाख्त गांव बजाना खुर्द के संजय के रूप में हुई। वह चंडीगढ़ में ऑडिट विभाग में क्लर्क थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भिजवा दिया है। उधर, संजय की पत्नी का शव दिल्ली के बवाना स्थित किराये के कमरे में मिला है। उनकी गला रेत कर हत्या की गई है। हत्या का शक पति संजय पर जताया गया है। बवाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव ककाना के किसान बुधवार को नहर के पास खेतों में गए तो उन्हें एक व्यक्ति का शव शीशम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। किसान ने सदर थाना गोहाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। व्यक्ति की चप्पल पास ही रखी मिली। गांव ककाना के ग्रामीण शव की पहचान नहीं कर पाए तो पुलिस ने आसपास के गांवों में सूचना दी।
मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त गांव ककाना के पड़ोस के गांव बजाना खुर्द के संजय कुमार के रूप में हुई। वह चंडीगढ़ में ऑडिट विभाग में क्लर्क थे। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। संजय की शादी करीब 10 साल पहले गांव रिवाड़ा निवासी उपासना के साथ हुई थी। उनकी आठ साल की बेटी है।
बवाना में कमरे में मिला उपासना का शव
दिल्ली के बवाना में किराये पर रह रही उपासना का शव कमरे के अंदर मिला है। उपासना दिल्ली शिक्षा विभाग में शिक्षिका थी। उसकी गला रेत कर हत्या की गई है। करीब 33 साल की उपासना की हत्या का शक उसके पति पर जताया गया है। बवाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश यादव ने बताया कि मामले में उपासना के भाई देवेंद्र के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। शक है कि पत्नी की हत्या करने के बाद संजय ने सोनीपत में जाकर फंदा लगाकर जान दी है। मामले में गहनता से जांच के बाद स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।