फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike riding miscreants beat up truck driver and cleaner in Sonipat

Sonipat: बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक चालक व क्लीनर को पीटकर की लूटपाट, केएमपी पर बढ़मलिक गांव के पास हुई वारदात

Fri, 04 Aug 2023 03:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 04 Aug 2023 03:24 PM IST
सार

राजस्थान के धौलपुर स्थित जाटव बस्ती श्रीनगर निवासी कप्तान सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक पर चालक है। उनके साथ ट्रक पर धौलपुर के सिंघावली खुर्द का राहुल क्लीनर है। दोनों रोहतक के सांपला से ट्रक से माल उतारने के बाद केएमपी के रास्ते उत्तराखंड के हरिद्वार जा रहे।

विज्ञापन
Bike riding miscreants beat up truck driver and cleaner in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनीपत में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर बढ़मलिक पास चालक-क्लीनर पर हमला कर बदमाश नकदी, मोबाइल व डेबिट कार्ड लूट ले गए। चालक ने लघुशंका के लिए ट्रक को सडक़ किनारे रोका था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चालक के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


पीड़ित से मिली जानकारी के अनुसार
राजस्थान के धौलपुर स्थित जाटव बस्ती श्रीनगर निवासी कप्तान सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक पर चालक है। उनके साथ ट्रक पर धौलपुर के सिंघावली खुर्द का राहुल क्लीनर है। दोनों रोहतक के सांपला से ट्रक से माल उतारने के बाद केएमपी के रास्ते उत्तराखंड के हरिद्वार जा रहे। जब वह रात को साढ़े नौ बजे गांव बढ़मलिक के पास पहुंचे तो उन्होंने लघुशंका के लिए गाड़ी को रोक दिया। जब वह नीचे उतरे तो इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट लगी बाइक पर तीन युवक वहां पर पहुंचे।
विज्ञापन


युवकों ने आते ही दोनों को पीटना शुरू कर दिया। वह उनके साथ मारपीट कर उनके दो मोबाइल, बैंक ऑफ इंडिया का डेबिट कार्ड, गाड़ी में डीजल डलवाने वाला कार्ड और 15 हजार रुपये की नकदी छीनकर भाग गए। अचानक हुई घटना से वह काफी डर गए। उन्होंने मामले से ट्रक मालिक को अवगत कराया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। राई थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
केएमपी पर बढ़मलिक के पास ट्रक चालक व क्लीनर से लूटपाट की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जा रही है। -महिंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई।

बाइक सवार महिला के गले से सोने की चेन झपट भागे

सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर किंग्सबरी के सामने सब्जी लेने गई महिला के गले से बाइक सवार दो युवक सोने की चेन झपटकर भाग गए। एक युवक सडक़ के दूसरी तरफ खड़ा था और एक युवक महिला के गले से चेन तोडक़र उसके साथ भाग निकला। महिला के बयान पर कुंडली थाना पुलिस ने झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
कुंडली स्थित किंग्सबरी अपार्टमेंट निवासी सुनीता जांगड़़ा ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह वीरवार रात को पौने नौ बजे बाजार में सब्जी लेने के लिए गई थी। वह पास ही रील मार्ट के निकट से सब्जी लेकर पैदल अपने घर आ रही थी। वह अपने अपार्टमेंट के एग्जिट गेट के पास पहुंची तो पीछे से एक युवक आया और उनके गले से झपटा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। सुनीता ने बताया चेन तोडक़र युवक सडक़ के दूसरी तरफ भाग गया।

वहां रोड के दूसरी तरफ बाइक लिए पहले से युवक खड़ा था। चेन तोड़ कर भागा युवक दूसरे युवक के साथ बाइक पर बैठकर जीटी रोड से रेडियो ड्राइव की तरफ भाग गया। अंधेरा होने के कारण वह इतना ही देख पाई सकी कि वह पल्सर बाइक पर सवार थे। वह नंबर नोट नहीं कर पाई। जिस पर उन्होंने कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। कुंडली थाना पुलिस ने जांच के बाद झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

अधिकारी के अनुसार
महिला के गले से सोने की चेन झपटने की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। झपटमारों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उनका पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed