{"_id":"64523258b6c17f4bcc00cbb6","slug":"baby-test-center-busted-in-sonepat-deal-fixed-between-decoy-and-female-broker-for-50-thousand-rupees-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में लिंग जांच सेंटर का भंडाफोड़: डिकॉय व महिला दलाल के बीच 50 हजार रुपये में तय हुआ सौदा, तीन पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में लिंग जांच सेंटर का भंडाफोड़: डिकॉय व महिला दलाल के बीच 50 हजार रुपये में तय हुआ सौदा, तीन पकड़े
Wed, 03 May 2023 03:37 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 03 May 2023 03:37 PM IST
सार
रीना ने डिकॉय को पहले 26 अप्रैल को सोनीपत बुलाया था, उसके बाद उसने यहां चिकित्सक न होने की बात कहकर डिकॉय को वापस भेज दिया दिया। इसके बाद मंगलवार को फिर उसने डिकॉय को बहालगढ़ रोड स्थित अस्पताल में बुलाया और वहां से रेफरल पर्ची देकर गीता भवन चौक के पास संजीवनी अल्ट्रासाउंड सेंटर में अल्ट्रासाउंड कराने भेज दिया।
विज्ञापन
जांच करती पीएनडीटी की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत में अल्ट्रासाउंड कराने के बाद एलटी ने डिकॉय को उसके गर्भ में लडक़ी बताया और उससे भ्रूण लिंग जांच कराने के नाम पर 47000 रुपये ऐंठ लिए। इस पर पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) टीम ने निजी अस्पताल की महिला कर्मी को दलाल के रूप में भ्रूण लिंग जांच करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोनीपत व कैथल की संयुक्त टीम ने की। महिला दलाल के पास से 47 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इसके बाद टीम ने महिला व दो अन्य युवकों को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
सोनीपत व कैथल की पीएनडीटी टीम ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई
पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष गहलावत ने बताया कि कैथल के पीएनडीटी टीम को जानकारी मिली थी कि सोनीपत के शास्त्री कॉलोनी निवासी रीना भ्रूण लिंग जांच कराती है। साथ ही वह ऑस्कर अस्पताल की लैब तकनीशियन भी है। इसके बाद सिविल सर्जन ने सोनीपत व कैथल संयुक्त टीम का गठन किया। टीम में शामिल डिकॉय का महिला दलाल से संपर्क कराया गया। डिकॉय व रीना के बीच भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए 50 हजार रुपये में सौदा तय हो गया।
विज्ञापन
सेक्टर-27 थाने में दर्ज कराया मुकदमा
रीना ने डिकॉय को पहले 26 अप्रैल को सोनीपत बुलाया था, उसके बाद उसने यहां चिकित्सक न होने की बात कहकर डिकॉय को वापस भेज दिया दिया। इसके बाद मंगलवार को फिर उसने डिकॉय को बहालगढ़ रोड स्थित अस्पताल में बुलाया और वहां से रेफरल पर्ची देकर गीता भवन चौक के पास संजीवनी अल्ट्रासाउंड सेंटर में अल्ट्रासाउंड कराने भेज दिया। महिला दलाल रीना ने डिकॉय का अल्ट्रासाउंड कराया। इसके लिए सेंटर प्रबंधन ने अल्ट्रासाउंड की फीस 2800 रुपये ली और बाकी 47000 रुपये अस्पताल की महिला कर्मी एवं दलाल रीना ने ले लिए। अल्ट्रासाउंड होने के बाद बाहर आकर उसने डिकॉय को उसके गर्भ में लडक़ी होने की जानकारी दी। इस पर पीसी पीएनडीटी की टीम ने जांच कार्रवाई करते हुए वापस ऑस्कर अस्पताल में चली गई।
विज्ञापन
वहां पर टीम ने दलाल रीना को पकड़ लिया और उसके पास से 12000 हजार रुपये बरामद कर लिये। पूछताछ के दौरान दलाल रीना ने बताया कि बाकी 35000 रुपये अस्पताल कर्मी गांव पिनाना निवासी अनिल को दिए है। इसके बाद टीम ने अस्पताल कर्मी अनिल से पूछताछ की तो उसने बताया कि संजीवनी सेंटर के रेडियोग्राफर को उसने 25000 रुपये देने है। इसके बाद टीम अनिल व रीना को लेकर बस अड्डा पर पहुंची, जहां पर रेडियोग्राफर गांव पिनाना निवासी बिट्टू बस अड्डे के पास पैसे लेने पहुंचा।
इस दौरान टीम ने तीनों को काबू किया और पूछताछ करने पर बताया कि बिट्टू ने गर्भ में लडक़ी होने की सूचना अनिल को दी। अनिल ने रीना को फोन पर यह जानकारी दी। रीना ने डिकॉय को गर्भ में लडक़ी बताकर पैसे लिए थे। बाद में टीम ने तीनों लोगों को सेक्टर-27 की पुलिस के हवाले कर दिया। टीम में कैथल से पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव पूनिया, सोनीपत से नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष गहलावत, डॉ. अनविता कौशिक व मनोज कुमार भी मौजूद रहे।