{"_id":"636cb04f5f2fde4fab0044ec","slug":"attack-on-plywood-shopkeeper-of-delhi-in-bahalgarh-chowk-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: दिल्ली के प्लाईवुड दुकानदार और साथी पर जानलेवा हमला, सोनीपत के कारोबारी पर आरोप-चार लाख भी लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: दिल्ली के प्लाईवुड दुकानदार और साथी पर जानलेवा हमला, सोनीपत के कारोबारी पर आरोप-चार लाख भी लूटे
Thu, 10 Nov 2022 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 10 Nov 2022 01:33 PM IST
सार
दिल्ली के गांव माजरा डबास निवासी गुलशन ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनकी कुंडली बॉर्डर पर दुकान है। वह प्लाईवुड और सनमाइका बेचते हैं। वह प्लाईवुड का कुछ सामान सोनीपत के रहने वाले सुनील कुमार से लेते हैं। उनको सुनील के 15 हजार रुपये देने थे।
विज्ञापन
थाना बहालगढ़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
सोनीपत में नेशनल हाईवे स्थित बहालगढ़ चौक पर साथियों संग आए दिल्ली के प्लाईवुड दुकानदार ने सोनीपत के कारोबारी और उसके साथियों पर हमला कर घायल करने व चार लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्हें घायल करने के साथ ही कार को डंडों से तोड़ दिया गया। दुकानदार का कारोबारी के साथ 15 हजार रुपये को लेकर विवाद था। पुलिस ने कारोबारी, उसके बेटे और 20 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली के गांव माजरा डबास निवासी गुलशन ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनकी कुंडली बॉर्डर पर दुकान है। वह प्लाईवुड और सनमाइका बेचते हैं। वह प्लाईवुड का कुछ सामान सोनीपत के रहने वाले सुनील कुमार से लेते हैं। उनको सुनील के 15 हजार रुपये देने थे। 9 नवंबर को देर शाम वह मुरथल में एक पार्टी में जा रहे थे। उनके साथ में बड़खालसा के रहने वाले उनके दोस्त संजीव कुमार और दिल्ली के माजरा डबास के रहने वाले राहुल और परमजीत भी थे। वह सभी संजीव की कार में सवार थे। जब वह बहालगढ़़ चौक पर पहुंचे तो उन्होंने सुनील को रुपये लेने के लिए बुला लिया।
विज्ञापन
सुनील को देने के लिए उन्होंने जैसे ही रुपये निकाले तभी उसने हमला कर दिया। सुनील के साथ ही उसके बेटे ने अपने 20 साथियों के साथ उनको डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उसे और उनके साथी संजीव को ज्यादा चोट लगी हैं। हमलावरों ने डंडों से हमला करके संजीव की कार भी तोड़ डाली। वह कार के अंदर रखे चार लाख रुपये भी लूटकर ले गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गुलशन को गंभीर हालत के चलते दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने लूट व जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन