{"_id":"650d40f7e8265bf683067647","slug":"attack-on-liquor-vend-in-sonipat-five-six-youths-pelted-bricks-on-shutters-and-cctv-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में शराब ठेके पर हमला, पांच-छह युवकों ने शटर व सीसीटीवी पर ईंट मारी, देर रात पहुंचे थे हमलावर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में शराब ठेके पर हमला, पांच-छह युवकों ने शटर व सीसीटीवी पर ईंट मारी, देर रात पहुंचे थे हमलावर
Fri, 22 Sep 2023 12:53 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:53 PM IST
सार
सोनीपत के गांव पलड़ी निवासी संदीप ने गांव गुमड़ में शराब का ठेका खोल रखा है। उनके ठेके पर वीरवार रात को नीतीश सेल्समैन थे। नीतीश ने बताया कि रात को अचानक उन्हें ठेका के बाहर कई युवकों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने ठेके का शटर खुलवाने की कोशिश, लेकिन उन्होंने शटर अंदर से बंद कर रखा था।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत के गांव गुमड़ स्थित शराब ठेके पर देर रात पांच-छह युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान युवकों ने ठेके के बाहर आकर शटर पर ईंट मारनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं ठेका नहीं वह ठेके के सीसीटीवी भी तोडक़र भाग गए। पीड़ित ठेका सेल्समैन ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव पलड़ी निवासी संदीप ने गांव गुमड़ में शराब का ठेका खोल रखा है। उनके ठेके पर वीरवार रात को नीतीश सेल्समैन थे। नीतीश ने बताया कि रात को अचानक उन्हें ठेका के बाहर कई युवकों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने ठेके का शटर खुलवाने की कोशिश, लेकिन उन्होंने शटर अंदर से बंद कर रखा था। इस पर युवकों ने ईंट उठाकर शटर पर मारनी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं उन्होंने ठेके के बाहर लगे सीसीटीवी तोडक़र क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में वह वहां से भाग गए। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद गन्नौर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
ठेके के बाहर तोडफ़ोड़ की शिकायत मिली है। जिस पर मामले की जांच शुरू कर दी है। -इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर।