फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ANM arrested for conducting abortion at home in Sonipat of Haryana

सोनीपत: घर में खोले गए क्लीनिक में गर्भपात कराने का आरोप, एएनएम गिरफ्तार, क्लीनिक सील

Tue, 01 Feb 2022 09:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 01 Feb 2022 09:35 PM IST
सार

अत्यधिक रक्तस्राव होने पर महिला को अस्पताल में दाखिल कराया गया तो विभाग को जानकारी मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उपकरण बरामद कर क्लीनिक भी सील किया गया है।

विज्ञापन
ANM arrested for conducting abortion at home in Sonipat of Haryana
क्लीनिक पर सील किए गए उपकरणों के दिखाती स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव पलड़ी खुर्द में एएनएम अपने घर में ही क्लीनिक चला रही थी। आरोप है कि वह महिलाओं का गर्भपात करवाती थी। मंगलवार सुबह एक महिला के गर्भपात के दौरान रक्तस्राव ज्यादा हुआ तो पीड़िता को लेकर परिजन नागरिक अस्पताल में लेकर आए। मामले से स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया।

विज्ञापन


इसके बाद टीम ने पुलिस को साथ लेकर क्लीनिक पर छापा मारा। वहां से एमटीपी किट व गर्भपात के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण मिले। इस पर टीम ने क्लीनिक सील कर दिया। पुलिस ने क्लीनिक संचालिका एएनएम कौशल्या को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीएनडीटी की नोडल अधिकारी डॉ. स्वराज चौधरी व डॉ. आदर्श शर्मा ने बताया कि नागरिक अस्पताल में मंगलवार को एक महिला को रक्तस्राव ज्यादा होने के कारण भर्ती किया गया था। जब उससे कारण पूछा गया तो उसने एमटीपी किट से गर्भपात करने की जानकारी दी। पीड़ित महिला के बयान रिकॉर्ड करने के बाद पुलिस की मदद से क्लीनिक पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर एमटीपी किट, दवा समेत कुछ उपकरण बरामद किए गए, जो गर्भपात में उपयोग किए जाते हैं। टीम ने इन सभी दवाओं और उपकरणों को जब्त कर क्लीनिक सील कर दिया है। राई थाना पुलिस ने क्लीनिक संचालिका एएनएम कौशल्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed