फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   An old man was brutally beaten to death in Sonipat, deceased argument with father of accused two days back

Sonipat: बुजुर्ग की बेरहमी से पीटकर हत्या, दो दिन पहले आरोपी के पिता संग हुई थी मृतक की कहासुनी

Wed, 16 Aug 2023 10:27 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 16 Aug 2023 10:27 AM IST
सार

सोनीपत में लूट, चोरी, डकैती और हत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इस कड़ी में बुजुर्ग को पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है मृतक का किसी से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
An old man was brutally beaten to death in Sonipat, deceased argument with father of accused two days back
थाना बरोदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गांव ईशापुर खेड़ी में बुजुर्ग की डंडों से बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। उनके बेटे मजदूरी कर लौटे तो पिता गांव की चौपाल के पास बेसुध पड़े मिले। उनके शरीर पर चोट के कई निशान थे। वह उन्हें लेकर घर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची बरोदा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बेटे ने उसी कहासुनी की रंजिश में हत्या करने का लगाया आरोप
गांव ईशापुर खेड़ी निवासी सोमबीर उर्फ भोलू ने बरोदा थाना की बुटाना चौकी पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करते है। वह 15 अगस्त को दोपहर के समय घर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें पड़ोसी की बेटी मिली। उसने उनके पिता राजपाल के बारे में बताया कि ताऊ चौपाल के पास बेसुध पड़े हैं। जिस पर वह चौपाल के पास पहुंचे तो पिता राजपाल गंभीर हालत में पड़े पाया।
विज्ञापन


गांव ईशापुर खेड़ी में स्वतंत्रता दिवस के दिन हुई वारदात
उन्होंने पता किया तो ग्रामीण चिराग ने उसे बताया कि वह स्कूल से घर आ रहे थे तो उन्होंने देखा था कि चौपाल के पास गांव का ही कश्मीर डंडे से आपके पिता राजपाल को मार रहा था। सोमबीर ने बताया कि उन्होंने देखा कि उनके पिता के शरीर पर चोट के काफी निशान थे। जिस पर वह परिजनों की मदद से अपने पिता को लेकर घर पर पहुंचे। जहां पर उनके पिता की देर शाम मौत हो गई। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची बरोदा थाना की बुटाना चौकी ने जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बेटे के बयान पर कश्मीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बुधवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा बोला दो दिन पहले आरोपी के पिता संग हुई कहासुनी
राजपाल के बेटे सोमबीर ने बताया कि उनके पिता की दो दिन पहले कश्मीर के पिता संग कहासुनी हो गई थी। उसी कहासुनी की रंजिश में उनके पिता की हत्या की गई है।

अधिकारी के अनुसार
बुजुर्ग की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बेटे के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। -इंस्पेक्टर रमेश चंद्र, थाना प्रभारी, बरोदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed