{"_id":"64b4f4b7f0a84361af0cc1d9","slug":"aerial-firing-took-place-eight-times-outside-mangalamukhi-house-in-sonipat-incident-captured-in-cctv-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: मंगलामुखी के घर के बाहर आठ बार हुई हवाई फायरिंग, घटना सीसीटीवी में हुई कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: मंगलामुखी के घर के बाहर आठ बार हुई हवाई फायरिंग, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
Mon, 17 Jul 2023 01:28 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:28 PM IST
सार
पीड़ित अन्नु ने बताया कि वह खासा स्कूल वाली गली मैन मार्केट में रहती है। रविवार को रात करीब 9.15 बजे उनके घर के बाहर बाइक सवारों ने 7-8 फायर किए हैं। जब अज्ञात ने पहला फायर किया तो उसे लगा कि पटाखे की आवाज है। जब अन्नु ने सीसीटीवी में देखा तो दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर बैठे थे।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत के खासा स्कूल वाली गली में एक मंगलामुखी के घर के बाहर बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने 7-8 हवाई फायर किए है और जब लोग एकत्रित हुए वह भाग गए है। अन्नू मंगलामुखी ने वारदात की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
अन्नु ने बताया कि वह खासा स्कूल वाली गली मैन मार्केट में रहती है। रविवार को रात करीब 9.15 बजे उनके घर के बाहर बाइक सवारों ने 7-8 फायर किए हैं। जब अज्ञात ने पहला फायर किया तो उसे लगा कि पटाखे की आवाज है। जब अन्नु ने सीसीटीवी में देखा तो दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर बैठे थे। जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। एक बदमाश के हाथ में पिस्तौल थी। बदमाशों ने अन्नु के घर की तरफ भी फायर किए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित ने लगाया ये आरोप
अन्नु का आरोप है कि उनके घर पर हमला रोहतक के सलारा मोहल्ला निवासी उर्मिला, कलानौर निवासी लीली व सफीदों निवासी सीनू मंगलामुखी ने डराने व दहशत फैलाने के लिए कराया है। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नीरज कुमार का कहना है सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
मंगलामुखी पंचायत में दी थी अन्नु को जान से मारने की धमकी
अन्नु ने बताया कि रोहतक के सलारा मौहल्ला निवासी उर्मिला, कलानौर निवासी लीली व सफीदों निवासी सीनू ने इससे पहले भी समाज की पंचायत में जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही गोहाना, रोहतक का सारा एरिया छोड़कर कही भाग जाने की चेतावनी दी थी और नहीं जाने पर जान से मार की धमकी दी है।