{"_id":"61dc883503e1623d7a1ed909","slug":"accused-of-murder-of-youth-arrested-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में जलाकर हत्या का मामला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मृतक की पत्नी आरोपी से छिपकर करती थी बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार में जलाकर हत्या का मामला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मृतक की पत्नी आरोपी से छिपकर करती थी बात
Tue, 11 Jan 2022 12:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:55 AM IST
सार
गिरफ्तार आरोपी की मृतक से दोस्ती थी। पत्नी भी आरोपी से छिपकर बातचीत करती थी।
विज्ञापन
गांव नांदनौर के पास युवक की जलाकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले के राई क्षेत्र में गांव कुमासपुर-नांदनौर रोड पर मेहंदीपुर के डेयरी संचालक राकेश उर्फ फुलकंवार की हत्या के सनसनीखेज खुलासे के बाद मामले में फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मेहंदीपुर का ही रहने वाला नरेंद्र है। आरोपी की राकेश से दोस्ती थी और चोरी-छिपे उसकी पत्नी से बातचीत करता था। दोनों को मृतक ने एक साथ कार में भी देख लिया था।
विज्ञापन
गांव कुमासपुर-नांदनौर रोड पर 26 दिसंबर, 2021 को सुबह एक जली हुई कार में व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला था। शव की शनाख्त गांव मेहंदीपुर के राकेश उर्फ फुलकंवार के रूप में हुई थी। वह गांव में ही दूध की डेयरी चलाता था। वह 25 दिसंबर, 2021 की शाम को मुरथल में एक शादी समारोह में शामिल होने अपनी आई-20 कार से गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने पहले इस मामले में हादसे का मुकदमा दर्ज किया था। बाद में पुलिस जांच में सामने आया था कि मुरथल में शादी समारोह में राकेश के साथ तीन अन्य युवक भी थे। पुलिस ने मामले में राकेश के दोस्त मुरथल निवासी देवेंद्र व मयूर विहार निवासी अंजीत को गिरफ्तार कर वारदात से पर्दा उठाया था।
विज्ञापन
उन्होंने रिमांड के दौरान पूछताछ में राकेश की पत्नी बीना की संलिप्तता की जानकारी दी थी। उसे भी षड्यंत्र रचने के आरोप में काबू किया था। वह सोनीपत में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उसके संबंध राकेश के दोस्त नरेंद्र से हो गए थे। राकेश ने पत्नी बीना को दोस्त नरेंद्र के साथ कार में देख लिया था। उसने घर पर पूछताछ की तो बीना ने साफ इनकार कर दिया था। अब नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
राकेश की हत्या में मुख्य आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसने मृतक की पत्नी से संबंध होने की पुष्टि की है। उसे अदालत में पेशकर जेल भेज दिया गया है। - इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई