फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of killing his father arrested after 21 years in Sonipat of Haryana

सोनीपत: पिता की हत्या कर 21 साल तक वेश बदलकर छिपता रहा बेटा, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Tue, 24 May 2022 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 24 May 2022 12:31 AM IST
सार

सिर पर राड से प्रहार कर पिता की हत्या की थी। आरोपी रूप बदलकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में छिपता रहा। 

विज्ञापन
Accused of killing his father arrested after 21 years in Sonipat of Haryana
पुलिस ने गिरफ्त किया आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव फतेहपुर में अपने पिता के सिर पर राड से प्रहार कर हत्या करने के आरोपी को एसटीएफ ने 21 साल बाद गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम रखा था। भागने के दौरान आरोपी विभिन्न राज्यों में रूप बदलकर फल बेचने से लेकर वाहन चालक तक का काम करता रहा। एसटीएफ ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


गांव फतेहपुर निवासी लक्ष्मी देवी ने 3 दिसंबर 2000 को सदर थाना पुलिस को बताया था कि उसके पति बलबीर को बेटे महेश ने सिर पर राड मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्होंने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने लक्ष्मी देवी के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। वारदात के बाद महेश भाग गया था।
विज्ञापन


कोर्ट ने उसकी गिरफ्तार के लिए वर्ष 2001 में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बाद में मामले को एसटीएफ को सौंप दिया गया था। एसटीएफ इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि पिता की हत्या करने के बाद आरोपी महेश दिल्ली, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर रूप बदलकर रहता रहा। एसटीएफ ने आरोपी को सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विधवा से कर ली थी शादी
भागने के दौरान आरोपी की मुलाकात दिल्ली में दो बच्चों की मां से हुई थी। वह विधवा हो चुकी है। आरोपी ने विधवा से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। उसके बाद उसके साथ रहने लगा था।  

 

पिता की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। - प्रवीण कुमार, प्रभारी, एसटीएफ सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed