फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A Man Murdered in Gohana of Haryana

सोनीपत में वारदात: ठेके से निकले युवक की गोली मारकर हत्या, कार में आए थे बदमाश

Wed, 30 Jun 2021 09:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 30 Jun 2021 09:14 PM IST
सार

गांव निजामपुर का परमिंद्र (26) खेती करता था। बुधवार शाम करीब सवा छह बजे वह गांव निजामपुर व भावड़ के बीच में नहर के पास शराब के ठेके पर गया था।
 

विज्ञापन
A Man Murdered in Gohana of Haryana
फायरिंग - फोटो : iStock

विस्तार

गोहाना के गांव निजामपुर में बुधवार शाम को दो बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक को सिर और छाती में दो गोलियां मारी गईं। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बदमाश पास में स्थित शराब के ठेके से सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल गोहाना भिजवाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक की हत्या कुछ समय पहले हुए झगड़े की रंजिश में की गई है।  

विज्ञापन


गांव निजामपुर का परमिंद्र (26) खेती करता था। बुधवार शाम करीब सवा छह बजे वह गांव निजामपुर व भावड़ के बीच में नहर के पास शराब के ठेके पर गया था। जैसे ही वह ठेके से चला, कार में सवार दो बदमाश आए। उन्होंने परमिंद्र को रोक लिया और फायरिंग कर दी। परमिंद्र को सिर और छाती में दो गोली मारी गईं। उसकी मौके पर मौत हो गई। बदमाश वारदात को अंजाम देकर शराब के ठेके पर पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी की डीवीआर ले गए।
विज्ञापन



बदमाशों ने शराब ठेके पर कारिंदे को कुछ नहीं कहा। सूचना मिलने पर बरोदा थाना के प्रभारी बदन सिंह पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी निकिता खट्टर भी मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने राहगीरों से बातचीत करके बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस परमिंद्र के रिकार्ड को खंगाल रही है और ग्रामीणों से उसके बारे में पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की हत्या के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है। रिकार्ड को खंगाला जाएगा कि मृतक की किससे रंजिश थी। शव को नागरिक अस्पताल गोहाना के शवगृह में रखवा दिया गया है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। -बदन सिंह, प्रभारी बरोदा एसएचओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed