{"_id":"62795bfceebf951e9d2eab32","slug":"a-case-has-been-registered-in-baroda-police-station-against-the-youths-who-blocked-the-road-for-the-demand-of-army-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: सेना में भर्ती की मांग के लिए जाम लगाने वाले युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बरोदा थाना पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: सेना में भर्ती की मांग के लिए जाम लगाने वाले युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बरोदा थाना पुलिस ने की कार्रवाई
Mon, 09 May 2022 11:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 09 May 2022 11:52 PM IST
सार
बरोदा थाना पुलिस ने नूरनखेड़ा के पास जाम लगाने पर कार्रवाई की। आठ नामजद समेत अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमा किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सेना में तीन साल से भर्ती बंद होने के विरोध में रविवार को हरियाणा के सोनीपत में गोहाना-जींद मार्ग स्थित गांव नूरनखेड़ में जाम लगाने के मामले में बरोदा थाना पुलिस ने आठ नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवाओं ने जाम लगाकर सेना में भर्ती जल्द शुरू कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
गांव नूरनखेड़ा में युवा रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे गोहाना-जींद रोड पर पहुंचे थे और जाम लगा दिया था। गोहाना-सोनीपत रोड स्थित लाठ-जौली चौक पर भी जाम लगाया गया था। नूरनखेड़ा में जाम लगाने के मामले में बरोदा थाना पुलिस ने अखिल उर्फ विक्की, विकास, अक्षय, नितिन, अनुज, निशांत, पंकज, कोहला निवासी विशाल व अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
युवाओं ने आरोप लगाया था कि तीन साल से भर्तियां बंद होने से अनेक युवाओं की आवेदन करने की उम्र ही निकल गई है। भर्तियां नहीं हुईं तो अनेक युवा इस साल अधिक उम्र के (ओवर एज) हो जाएंगे। अब एएसआई ने मुकदमा दर्ज कराया है कि युवाओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली अड़ाकर मार्ग को बंद कर दिया था, जिससे लोगों को परेशानी हुई थी।
विज्ञापन