फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   प्रेक्टिल लेने पहुंचा परीक्षक ने छात्रा से कहा अच्छे नंबर चाहिए तो बाहर अकेले में मिलना

प्रेक्टिल लेने पहुंचा परीक्षक ने छात्रा से कहा अच्छे नंबर चाहिए तो बाहर अकेले में मिलना

Sat, 18 May 2019 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
प्रेक्टिल लेने पहुंचा परीक्षक ने छात्रा से कहा अच्छे नंबर चाहिए तो बाहर अकेले में मिलना
सोनीपत। शहर के एक निजी शिक्षण संस्थान में प्रैक्टिकल में अच्छे अंक देने के बदले बाहरी व्यवहारिक परीक्षक (एक्सटर्नल प्रैक्टिकल एग्जामिनर) ने छात्रा को शिक्षण संस्थान से बाहर मिलने का दबाव बनाया। आरोपी ने छात्रा से अश्लील बातें कही। जिससे तंग आकर छात्रा ने मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिसके बाद शिक्षण संस्थान पहुंचे परिजनों ने आरोपी से हाथापाई भी की। बाद में माफी मांगने पर मामला शांत हो गया। घटना के एक दिन बाद छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर प्रयास शुरू कर दिया गया है। विशेष बच्चों को पढ़ाने का कोर्स कर रही एक छात्रा वीरवार को निजी शिक्षण संस्थान में प्रैक्टिकल देने गई थी। प्रैक्टिकल ग्रुरुग्राम का रहने वाले पवन कुमार लेेने आया था। आरोप है कि जिस दौरान वह छात्रा का प्रैक्टिकल ले रहा था, तब शिक्षण संस्थान से अध्यापक व अध्यापिका भी वहां थी। इसी बीच किसी काम से वह बाहर चले गए। उनके जाते ही पवन कुमार ने उसके साथ अश्लील बातचीत करनी शुरू कर दी। उसने उसे शिक्षण संस्थान के बाहर मिलने को कहा। उसने कहा कि अगर वह उसकी बात मानेगी तो वह उसे अच्छे अंक दे देगा। जिसके बाद गुस्साई छात्रा स्कूल प्रबंधन के पास पहुंची। बाद में उसने परिजनों को मामले से अवगत कराया। जिस पर परिजन स्कूल में पहुंचे और प्रैक्टिकल लेने आए शिक्षक के साथ हाथापाई की। बाद में माफी मांगने पर वह अपने घर चलाय गया। छात्रा ने शुक्रवार को मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य ने की छात्राओं से की बातचीत
मामले का पता लगते ही महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल भी शिक्षण संस्थान में पहुंची। उन्होंने जांच के बाद छात्राओं से बातचीत भी की। साथ ही आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम व दिल्ली भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. रविंद्र कुमार, डीएसपी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed