{"_id":"5c477125bdec224c0b4888f0","slug":"91548185893-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपली में सरपंच के घर जोरदार धमाका, छत गिरने से सरपंच के पति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीपली में सरपंच के घर जोरदार धमाका, छत गिरने से सरपंच के पति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपली में सरपंच के घर जोरदार धमाका, छत गिरने से सरपंच के पति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो,
खरखौदा/सोनीपत। गांव पीपली में सोमवार की रात सरपंच के घर में हुए जोरदार धमाके के बाद कमरे की छत गिर गई। जिससे कमरे में सो रहे सरपंच पति की मौत हो गई। कमरे में रखे बैड व अन्य सामान में आग भी लगी थी। सरपंच जब पति को बचाने गईं तो उनके हाथ में भी चोट लग गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसी के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शव का बिसरा जांच के लिए भेजा है। बम जैसा धमाका होने के चलते पुलिस ने मौके पर बम स्कवायड, एफएसएल व डॅाग स्कवायड को बुलाकर भी जांच कराई। हालांकि बम धमाके का कोई सबूत नहीं मिला है। एएसपी अर्पित जैन ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
सोमवार की रात को गांव पीपली की सरपंच गीता देवी के घर में बाहर की तरफ बने कमरे में उनके पति रवींद्र अकेले सो रहे थे। देर रात करीब डेढ़ बजे बाहर वाला कमरा अचानक जोरदार धमाके के साथ ढह गया। सरपंच गीता देवी व आसपास के लोगों ने भी जब तेज धमाका सुना तो कमरे की तरफ दौड़े। उन्होंने मलबे में दबे रवींद्र को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रवींद्र को बाहर निकाला गया और खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद सरपंच पति को मृत घोषित कर दिया। पति को बचाने के प्रयास में सरपंच के हाथ पर चोट के साथ चेहरे भी जख्म थे। पुलिस ने पड़ोसी शमशेर के बयान पर फिलहाल 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शव का बिसरा जांच के लिए मधुबन भेजा है। जिससे मौके के कारणों का पता लगाया सके। शाम को रवींद्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
छत अचानक गिरने का मामला बढ़ा रहा संदेह
गांव सरपंच गीता देवी के घर के बाहरी हिस्से में बने कमरे का इस प्रकार गिरना संदेह बढ़ा रहा है। कमरे की दोनों दीवारों का इस प्रकार भरभरा कर छत सहित नीचे आ गिरने की बात किसी को हजम नहीं हो रही है। वहीं मौसम की खराबी के चलते भी हादसा होने की बात लोगों में चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन
बम स्कवायड से लेकर डॉग स्वायड भी बुलवाया
घटना का पता लगने पर एएसपी अर्पित जैन व थाना प्रभारी राजीव कुंडू मौके पर पहुंचे थे। जब बम जैसे धमाके के बाद छत गिरने की बात कही गई तो तुरंत बम स्कवायड, एफएसएल व डॉग स्वायड भी बुलवाया गया। काफी देर तक तीनों टीमों के सदस्यों ने वहां जांच की, लेकिन बम फटने जैसे कोई सबूत टीम को नहीं मिला।
सोफा जला मिला, दीवार पर कालिख से भी पेचीदा हुआ मामला
हादसे में कमरे के अंदर रखे हुए सोफे का एक हिस्सा जला हुआ मिला है। साथ ही दीवार पर भी कालिख लगी हुई है। वहीं रवींद्र के शरीर का कुछ हिस्सा जला हुआ है। उसके सिर में पत्थर की टुकड़ी लगी थी। इतना ही नहीं रवींद्र के कपड़ों से जहां डीजल की गंद आ रही थी वहीं सोफे पर से केरोसिन के तेल की गंद मिली है। ऐसे में मामला पूरी तरह संदिग्ध लग रहा है। जिस पर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
टैक्सी चालक था रवींद्र
सरपंच पति रवींद्र अपनी कार को टैक्सी में चलाता था। जिससे परिवार का गुजर बसर चलता था। घटना के समय वह कमरे में अकेला सो रहा था। उनकी पत्नी व गांव की सरपंच गीता दूसरे कमरे में बच्चों के साथ सो रही थीं। रवींद्र के पिता उनके साथ नहीं रहते और मां का पहले ही देहांत हो चुका है।
पूर्व सरपंच के हत्या में नामजद होने पर मिला था सरपंच का पद
गीता गांव की पंच थी। उनसे पहले रामनिवास गांव के सरपंच थे। रामनिवास पर हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज होने के बाद वह जेल में चला गया था। जिसके बाद उपायुक्त द्वारा सरपंच को निलंबित कर दिया था। जिसके बाद सर्वसम्मति से पंच गीता को जुलाई, 2018 में गांव की सरपंच बनाया गया था।