{"_id":"5c3a30b2bdec227396043df2","slug":"91547317426-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में पीडब्लूडी कर्मी की मौत
सोनीपत। गोहाना रोड पर बालाजी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार पीडब्ल्यूडी कर्मी को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव भटाना निवासी अशोक सोनीपत पीडब्लूडी में कार्यरत था। वह शुक्रवार शाम को ड्यूटी खत्म कर बाइक पर घर जा रहा था। जब वह गोहाना रोड स्थित बालाजी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसे गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अशोक के बेटे दीपक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।