{"_id":"5b58cfc44f1c1bac7d8b4bfb","slug":"91532547012-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीपी के पास चालक की गोली मारकर हत्या, ट्रक के अंदर मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केजीपी के पास चालक की गोली मारकर हत्या, ट्रक के अंदर मिला शव
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीपी के पास चालक की गोली मारकर हत्या, ट्रक के अंदर मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास बढख़ालसा मोड़ पर एक ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव ट्रक के अंदर ही पड़ा मिला। चालक अंबाला से कपड़ा लोड कर दिल्ली जा रहा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चालक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। युवक का मोबाइल व नकदी भी उसके पास ही मिली है। मूलरूप से बिहार के जिला बांका फिलहाल दिल्ली के नरेला का रहने वाला शराजुद्दीन (21) नरेला की ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। वह मंगलवार को ट्रक लेकर अंबाला गया था। वहां से देर शाम ट्रक में कपड़ा लोड कर वह दिल्ली के लिए चला था। रात करीब एक बजे उनकी ट्रांसपोर्ट कंपनी के चालक ने जब ट्रक केजीपी गोलचक्र के पास खड़ा देखा तो वह रुककर उसे देखने लगा। उसने देखा कि चालक अंदर ही मृत पड़ा था। उसने मामले की सूचना राई थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राई थाना प्रभारी ऋषिकांत व एएसआई सुरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में शव की पहचान शराजुद्दीन के रूप में होने के बाद उसके पिता अजीज अंसारी को सूचित किया गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। शराजुद्दीन के गले के पास गहरे जख्म का निशान था। पुलिस ने बुधवार सुबह सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने अजीज अंसारी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
---
युवक के सीने में फंसी मिली गोली
पुलिस ने जब सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया तो चिकित्सकों ने गोली लगी होने की पुष्टि की। चिकित्सकों ने पुलिस को बताया कि गोली गर्दन के पास से मारी गई है और सिर में लगने के बाद वापस सीने में आकर लगी है। युवक का सीना अंदर से फटा हुआ मिला। पुलिस ने गोली को कब्जे में ले लिया है।
---
चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था युवक
शराजुद्दीन के पिता अजीज अंसारी ने बताया कि वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वहीं अब कमाने लगा था। जिससे घर का खर्च आसानी से चल जाता था। हमलावरों ने उसकी ही हत्या कर दी। उसने हत्या किए जाने के कारणों से पूरी तरह अनभिज्ञता जाहिर की। अजीज ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। जब साथी चालक शराजुद्दीन को देखने के लिए गया तो उसके कान के पास मोबाइल फोन सटा हुआ था। वह मोबाइल से बातचीत करते हुए मौत का ग्रास बना था। उसने आखिरी बार अपने एक रिश्तेदार से बातचीत की है। पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
---
शव के पास मिला मोबाइल व 10 हजार रुपये
शराजुद्दीन के पास दस हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन था। दोनों ही उसके पास से बरामद हुए हैं। जिससे साफ है कि उसकी लूटपाट के लिए हत्या नहीं की गई है। ट्रक में भरा माल भी चोरी नहीं मिला है। पुलिस के लिए हत्या के कारणों का पता लगाना मुश्किल भरा होगा।
---
केजीपी के पास ट्रक के अंदर चालक का शव मिला था। पोस्टमार्टम में उसकी गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है। साथ ही उसके साथ कोई लूटपाट होने से भी मना किया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द हमलावर का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
- ऋषिकांत, थाना प्रभारी, राई।