फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कार की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो साथियों की मौत

कार की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो साथियों की मौत

Tue, 08 May 2018 01:52 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो साथियों की मौत
कार की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो साथियों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। जीटी रोड पर राई उप तहसील के सामने कार की टक्कर से बाइक सवार दो साथियों की मौत हो गई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार भी सड़क किनारे पलट गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव असावरपुर निवासी हिमांशु अपने साथी लिवासपुर निवासी राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर असावरपुर से लिवासपुर की तरफ जा रहा था। जब वह राई उप तहसील के सामने पहुंचे तो इसी दौरान दिल्ली की ओर जा रही इक्को स्पोर्ट्स कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार भी सड़क किनारे निर्माणाधीन रोड पर पलट गई। हादसे में घायल बाइक सवारों को राहगीरों ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। राई थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हिमांशु के चाचा की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोचिंग ले रहा था राहुल, हिमांशु था छात्र
परिजनों ने बताया कि राहुल 12वीं पास करने के बाद सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था। इसके लिए उसने कोचिंग सेंटर ज्वाइन कर रखा था। साथ वह जिम में भी अभ्यास करता था। वहीं हिमांशु ओपन बोर्ड ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed