फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   फैक्टरी से लाखों रुपये की लाइट चोरी कर ले गए चोर

फैक्टरी से लाखों रुपये की लाइट चोरी कर ले गए चोर

Sat, 25 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
फैक्टरी से लाखों रुपये की लाइट चोरी कर ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुंडली।
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री से चोर चार लाख से अधिक की बिजली लाइट व अन्य सामान चोरी कर ले गए। फैक्टरी के प्रबंधक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। चोरों ने फैक्टरी के पिछले गेट का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित चेतना इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुबीर जैन ने बताया कि वीरवार रात उनके गार्ड ने फैक्टरी में चोरी की शिकायत दी। जिस पर वह अपनी पत्नी अंजू जैन, मैनेजर कलम सिंह व निखिल शर्मा व स्टोर इंचार्ज संजय के साथ कंपनी में पहुंचा। उन्होंने देखा कि चोर फैक्टरी के पिछले गेट का ताला तोड़कर अंदर से करीब 20 हजार पीस कंपोनेट लाइट चोरी कर ले गए हैं। इससे कंपनी को चार लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि चोरों ने किसी वाहन को लाकर यहां से लाइट चोरी की है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद एसआई नरेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन फैक्ट्री से अंदर घुसने का अंदेशा
पुलिस के अनुसार चोर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के साथ लगती निर्माणाधीन कंपनी से आकर गेट के पास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कंपनी के पीछे लगे दरवाजे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद चोर फरार हो गए। चौकीदार पिछले दरवाजे पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
फैक्ट्री में चोरी की शिकायत मिली है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
नरेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed