फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कार ने स्कूटी सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

कार ने स्कूटी सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 30 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
कार ने स्कूटी सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत
कार ने स्कूटी सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन

राई। नेशनल हाइवे पर प्याऊ मनियारी के पास वीरवार देर राम स्कूटी सवार दो सगे भाइयों को एक तेजरफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

गांव जांटी कलां निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका भाई दीपक (29) वीरवार शाम को स्कूटी पर सवार होकर बीसवां मील किसी काम से आए थे। वहां से वापस लौटते समय प्याऊ मनियारी के बाद एक कार चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों स्कूटी से गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में लेकर जाते समय दीपक की रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई संदीप के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed