फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   युवक का शव व मोबाइल की तलाश में खाक छान रही पुलिस, हत्या में प्रयुक्त गाड़ी बरामद

युवक का शव व मोबाइल की तलाश में खाक छान रही पुलिस, हत्या में प्रयुक्त गाड़ी बरामद

Sat, 12 Jan 2019 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
युवक का शव व मोबाइल की तलाश में खाक छान रही पुलिस, हत्या में प्रयुक्त गाड़ी बरामद
युवक के शव और मोबाइल की तलाश में खाक छान रही पुलिस, हत्या में प्रयुक्त गाड़ी बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली/सोनीपत। नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे ऐंठने व कम पैसे मिलने पर वीएलडीए को नशीला पदार्थ पिलाकर गंगा में जिंदा फेंक हत्या करने के मामले में अब शव की तलाश के लिए पुलिस अब जुटी है। साथ ही आरोपी ने बताया कि उसने वीएलडीए का मोबाइल ड्रेन नंबर आठ में फेंका था। वहां भी पुलिस टीम आरोपी को लेकर गई। चार घंटे तलाश के भी मोबाइल नहीं मिला। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त की गई आरोपी की गाड़ी को बरामद कर लिया है।
विदित रहे गांव बड़ौली निवासी सुशीला ने आरोप लगाया था कि उसके पति व उसे नौकरी दिलाने के नाम पर गांव के रवींद्र आंतिल ने उनसे पैसे ऐंठे थे। बाद में और पैसे मंगवाए गए थे। कम पैसे देने पर उसके पति की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी रवींद्र आंतिल को गिरफ्तार किया था। उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी ने बताया था कि उसने वीएलडीए राकेश को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद हरिद्वार ले जाकर गंगा में जिंदा की फेंक दिया था। जिसके बाद पुलिस टीम गंगा में शव की तलाश में जुटी है। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस की भी मदद ली जा रही है। हालांकि अभी तक शव का कोई सुराग नहीं लग सका है। रवींद्र भी पुलिस को बरगला रहा है। कभी कहीं शव डालने की बात कह रहा है तो कभी दूसरे स्थान पर बता देता है। जिससे पुलिस की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

ड्रेन में तलाशा गया मोबाइल
आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसने राकेश के मोबाइल से एसएचओ को मैसेज करने के बाद उसे वापस आकर ड्रेन नंबर आठ में फेंक दिया था। जिसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर ड्रेन पर गई थी। जहां पर उसकी निशानदेही करवाने के बाद चार घंटे तक मोबाइल की तलाश की गई, लेकिन मोबाइल का कोई सुराग नहीं लग सका। जिसके बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी को किया बरामद
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त की गई आरोपी की गाड़ी को बरामद कर लिया है। आरोपी ने अपनी गाड़ी को टीडीआई में खड़ा किया था। टीडीआई में आरोपी का फ्लैट है। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर राई थाना में खड़ा किया है।

---
गंगा में शव की तलाश को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। आरोपी की निशानदेही पर ड्रेन नंबर आठ में राकेश का मोबाइल भी तलाश किया गया, लेकिन नहीं मिल सका। उसकी गाड़ी को बरामद कर लिया गया है।
कुलदीप देशवाल, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed