{"_id":"5b5a1f724f1c1b3b5a8b73b5","slug":"81532632946-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार घायल
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार घायल
गोहाना। गांव खानपुर कलां बाईपास के पास निजी स्कूल की बस ने स्कूटी सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में व्यक्ति घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद गांव खानपुर कलां के बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया। घायल ने पुलिस को शिकायत देकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पानीपत के गांव शाहपुर निवासी सुमेर ने बताया कि वह 19 जुलाई को स्कूटी पर सवार होकर गोहाना में गाय का दूध लेने के लिए आया था। जब वह दूध लेकर वापस जा रहा था और गांव खानपुर कलां मार्ग बाईपास पर होली फैमिली स्कूल की बस ने पीछे से उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सुमेर ने बताया कि उसने बस का नंबर नोट कर लिया था। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।