फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   शराब ठेके के कारिंदे को गन प्वाइंट पर लेकर 10 हजार लूटे

शराब ठेके के कारिंदे को गन प्वाइंट पर लेकर 10 हजार लूटे

Wed, 17 Apr 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेके के कारिंदे को गन प्वाइंट पर लेकर 10 हजार लूटे
सोनीपत। गांव तिहाड़ खुर्द स्थित शराब ठेेके के कारिंदे को गन प्वाइंट पर लेकर आरोपी ने 10 हजार की नकदी, मोबाइल व छह शराब की बोतलें लूट लीं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव बाघडू निवासी संजीव उर्फ संजू उर्फ बाबा है। आरोपी से पुलिस ने लूटी गई नकदी, मोबाइल, शराब व अवैध हथियार बरामद कर लिया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के जिला मैनपुरी के गांव निगला झाल निवासी बीरपाल ने पुलिस को बताया कि वह तिहाड़ खुर्द स्थित शराब ठेके पर कार्यरत है। वह सोमवार को 11 बजे ठेके पर मौजूद था। इसी बीच गांव बाघडू निवासी संजीव उर्फ संजू उर्फ बाबा शराब के ठेके में जबरन घुस आया। आरोपी ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर उससे 10900 रुपये की नकदी, मोबाइल फोन व 6 बोतलें अंग्रेजी शराब की लूट लीं। वारदात को अंजाम देकर वह वहां से फरार हो गया। बीरपाल ने मामले की सूचना शराब ठेकेदार व सदर थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए एसआई नरेश कुमार की टीम ने आरोपी को कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटी गई नकदी के 9700 रुपये, मोबाइल फोन, 6 बोतल अंग्रेजी शराब व घटना में प्रयुक्त तमंचा तथा कारतूस बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे अन्य मामलों के बारे में पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन

चार दिन पहले ही हत्या के मामले में जमानत पर आया था
पुलिस के अनुसार आरोपी संजीव 21 जुलाई, 2018 को अपने साथियों दिनेश, अमित, रविंद्र उर्फ धोला, सदाराम, राजेश, अमित कुमार, कर्मबीर व जोनी के साथ मिलकर गांव रतनगढ़ निवासी सुरेंद्र की हत्या में नामजद हुआ था। वह इस मामले में जेल में रहा। चार दिन पहले ही हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों में भी रहा नामजद
-4 जुलाई, 2010 को थाना सिविल लाइन सोनीपत में लूट का मामला दर्ज हुआ।
-17 अगस्त, 2010 को थाना सदर सोनीपत में लूट व हत्या प्रयास का मामला दर्ज हुआ।
-28 अप्रैल, 2012 को थाना सदर बहादुरगढ़ में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद रहा।
-26 मई, 2012 को थाना शहर सोनीपत में हत्या प्रयास का मामला दर्ज हुआ।
-23 मार्च, 2013 को थाना मोहाना में लड़ाई झगड़े व धमकी देने के मामले में नामजद हुआ।
शराब ठेके पर हुई लूटपाट के मामले में आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। उससे लूटी गई नकदी व अन्य सामान बरामद किया गया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
डॉ.रवींद्र कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed