फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   घर के बाहर खेल रही 4 साल की मासूम को कमरे पर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

घर के बाहर खेल रही 4 साल की मासूम को कमरे पर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Jan 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रही 4 साल की मासूम को कमरे पर ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। राई थाना क्षेत्र के गांव में घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय मासूम को खाने का सामान देने के बहाने पड़ोसी व्यक्ति ने अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची जब रोते हुए अपने कमरे पर गई तो परिजनों को उसकी हालत देखकर मामले का पता लगा। बच्ची ने जब व्यक्ति के बारे में बताया तो वह कमरे से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मूलरूप से यूपी फिलहाल राई थाना क्षेत्र के गांव में किराए पर रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी चार साल की बेटी सोमवार रात करीब आठ बजे कमरे के सामने खेल रही थी। इसी दौरान उनके पड़ोस में किराए पर रहने वाला मूलरूप से यूपी के जिला फतेहपुर का रहने वाला जय सिंह (35) उसकी बच्ची को खाने का सामान देने के बहाने अपने कमरे पर ले गया। आरोपी ने अपने कमरे पर ले जाने के बाद बच्ची से दुष्कर्म कर दिया। वहां से रोते हुए बच्ची जब घर पहुंची तो परिजनों ने चुप कराने का प्रयास किया। इसी बीच बच्ची की अस्त-व्यस्त हालत देखकर परिजनों ने उससे पूछा तो उसने आरोपी के कमरे की तरफ ईशारा कर दिया। इस पर जब परिजन वहां पर पहुंचे तो वह वहां से फरार हो गया। परिजनों ने मामले की सूचना राई थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बच्ची को लेकर उसका सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया। बाद में मंगलवार को बच्ची के मां के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी जय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अक्सर आरोपी के कमरे पर खेलने जाती थी बच्ची
बच्ची के परिजनों ने बताया कि अक्सर बच्ची आरोपी के कमरे पर खेलने चली जाती थी। वह उसे खाने का सामान भी देता था। उन्हें कभी उस पर शक नहीं हुआ कि आरोपी कोई गलत काम भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गली में खेल रही बच्ची को बिस्कुट देने के बहाने कमरे पर ले जाकर आरोपी ने उससे दुष्कर्म कर दिया। मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
कुलदीप देशवाल, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed