{"_id":"5a299f954f1c1b60678bfe6c","slug":"71512677269-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक असंतुलित होकर नहर में गिरी, दो युवक बहे, एक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक असंतुलित होकर नहर में गिरी, दो युवक बहे, एक लापता
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गोहाना-खरखौदा मार्ग स्थित गांव बली ब्राह्मणान के पास टूटे पुल से गुजरते वक्त बाइक का संतुलन बिगड़ने से दो युवक नहर में जा गिरे। बाइक के पीछे बैठा युवक किसी तरह नहर से बाहर निकल आया। जबकि चालक का कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू करा दी। वहीं इससे पहले भी नहर का पुल टूटा होने के चलते वाहन गिरे हैं और लोगों की जान पर बन आई है।
शहर के गांधी नगर में रहने वाला नवीन गांव गुहणा में अपने दोस्त दीपक से मिलने के लिए गया था। वापसी में दीपक उसके साथ आ गया। गांव बली ब्राह्मणान के पास बीएसबी (भालौट सब ब्रांच) नहर का पुल टूटा होने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों बाइक सहित नहर में जा गिरे। नवीन बाइक चला रहा था और दीपक पीछे बैठा था। नहर में गिरने के बाद दीपक किसी तरह बाहर निकल आया। लेकिन नवीन का कोई अता-पता नहीं लगा। इसी दौरान सूचना पाकर काफी लोग मौके पर एकजुट हो गए और दीपक के बताए नंबर पर नवीन के परिजनों को सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी बताया गया। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाकर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था। सदर थाना प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि नहर के हेड तक लापता युवक की खोजबीन की जा चुकी है। प्रशासन द्वारा पानी को कम कराने का प्रयास किया जा रहा है। पानी कम होने के बाद लापता युवक का कुछ पता चल सकता है।
नहर के टूटे पुल के कारण हो रहे हादसे
बीएसबी नहर पर बने पुल को टूटने के कारण यह हादसों का सबब बन रहा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य इतना देरी से शुरू कराने का खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इससे पहले भी एक ट्रक इस नहर में गिर चुका है। जबकि कई अन्य वाहन भी गिरते-गिरते बचे हैं।