फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पुलिस को नौ साल से चकमा देकर फरार 75 हजार का इनामी बदमाश एसटीएफ के हत्थे चढ़ा

पुलिस को नौ साल से चकमा देकर फरार 75 हजार का इनामी बदमाश एसटीएफ के हत्थे चढ़ा

Thu, 24 Jan 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को नौ साल से चकमा देकर फरार 75 हजार का इनामी बदमाश एसटीएफ के हत्थे चढ़ा
पुलिस को नौ साल से चकमा देकर फरार 75 हजार का इनामी बदमाश एसटीएफ के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), सोनीपत की टीम ने नौ साल से चकमा देकर फरार चल रहे 75 हजार के इनामी बदमाश अमित उर्फ छोटू, जो छाज्जू गैंग का शार्प शूटर है उसे आगरा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव सूप का रहने वाला अमित उर्फ छोटू उर्फ सुल्तान उर्फ राहुल है। गिरफ्तार आरोपी ने 2010 में साथियों के साथ मिलकर रोहतक के कारौर गांव में अनिल छिप्पी गैंग के एक सदस्य की अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। उसके बाद वह फरार था। इसके अलावा कई अन्य आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहा है। एसटीएफ आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि अन्य वारदातों में उसकी संलिप्तता का पता लगाया जा सके। गिरफ्तार आरोपी के तार उत्तर प्रदेश के बाहुबली मुख्तार अंसारी से भी जुड़ रहे है। वह उसके नाम पर जमीनों पर कब्जा करता था।
डीएसपी एसटीएफ राहुल देव ने बताया कि एसटीएफ सोनीपत प्रभारी सतीश देशवाल की टीम को सूचना मिली थी कि रोहतक के कारौर गांव के छाज्जू व अनिल छिप्पी गैंग में चल रहे गैंगवार में संलिप्त रहा शार्प शूटर अमित उर्फ छोटू आगरा में छिपा हुआ है। एसटीएफ में नियुक्त सतीश देशवाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे आगरा में सिकंदरा स्थित कारगिल पेट्रोल पंप के पास टी-प्वाइंट के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि फरार होने के बाद उसने ज्यादातर आपराधिक वारदात हापुड़ के छपरौली थाना क्षेत्र में किए है। आरोपी सिकंदरा में अपने मित्र रवि भारद्वाज की मदद से यहां रह रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

अनिल छिप्पी और उसके साथी संदीप जठेड़ी की पुलिस कस्टडी में करनी थी हत्या
गिरफ्तार आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि उसे अनिल छिप्पी व उसके साथी संदीप जठेड़ी की पुलिस कस्टडी में हत्या करनी थी। वह इसकी फिराक में घूम रहा था। साथ ही वह उसके अन्य साथियों की भी हत्या करने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज चैनल की महिला पत्रकार से की शादी
एसटीएफ की पूछताछ में बदमाश ने कबूला है कि वह आगरा में नाम बदल सुल्तान बनकर रह रहा था। अपनी पहचान छिपाकर ही उसने एक बड़े न्यूज चैनल की महिला पत्रकार से शादी भी की है। पुलिस ने जब फोन कर उसके पकड़े जाने की सूचना उसकी पत्रकार पत्नी को दी तो वह पुलिस पर रौब झाड़ने लगी। पुलिस ने जब उसके कारनामों के बारे में बताया तो वह शांत हुई। यह पता नहीं चल पाया है कि क्या उसकी पत्रकार पत्नी उसके बारे में पहले से जानती है या नहीं।

मुख्तार अंसारी से जुड़े बदमाश के तार
गिरफ्तार आरोपी अमित के तार यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी से भी जुड़े है। पकड़े गए बदमाश ने कई अन्य वारदातों में संलिप्तता की बात कबूली है। आरोपी ने बताया है कि वह आगरा में नाम बदल कर रह रहा था। वहीं, यह भी पता चला है कि हाल ही में वह मुख्तार अंसारी के नाम पर आगरा व आसपास के क्षेत्र में अवैध कब्जों के धंधे में संलिप्त था। ऐसे में अब उसके बाहुबली मुख्तार अंसारी से संबंधों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed