फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   करंट लगने से कबड्डी खिलाड़ी की मौत

करंट लगने से कबड्डी खिलाड़ी की मौत

Fri, 27 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
करंट लगने से कबड्डी खिलाड़ी की मौत
करंट लगने से कबड्डी खिलाड़ी की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव महमूदपुर में स्थित कबड्डी अकादमी में छत पर फोन सुनते समय एचटी लाइन की चपेट में आने पर करंट लगने से खिलाड़ी की मौत हो गई। पुलिस ने गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

बिहार के जिला गया के गांव फतेहपुर निवासी उत्कृष्ट (20) कुछ समय से गांव महमूदपुर स्थित सोनू नरवाल की कबड्डी अकादमी में अभ्यास करता था। उत्कृष्ट के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया और वह फोन सुनते-सुनते अकादमी की छत पर चढ़ गया। छत के समीप से एचटी लाइन गुजर रही थी। उत्कृष्ट फोन सुनने में इतना व्यस्त हो गया कि उसे लाइन का ध्यान नहीं रहा और वह लाइन की ओर चला गया। वह तारों की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई तो उसका पोस्टमार्टम बीपीएस मेडिकल कालेज में कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed