फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   थाने से चंद दूरी पर बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर के कारिंदे को बंधक बना 4.70 लाख लूटे

थाने से चंद दूरी पर बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर के कारिंदे को बंधक बना 4.70 लाख लूटे

Wed, 21 Feb 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
थाने से चंद दूरी पर बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर के कारिंदे को बंधक बना 4.70 लाख लूटे
थाने से चंद दूरी पर बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर के कारिंदे को बंधक बना 4.70 लाख लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली। कुंडली थाना से चंद कदम दूरी पर बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर के कारिंदे को बंधक बनाकर 4.70 लाख रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया। वारदात के समय सप्लायर अपने बीमार पिता को लेकर दिल्ली अस्पताल में गया था। पुलिस ने लूट, मारपीट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को देर रात सूचना मिली कि जांटी रोड स्थित जय मां बिल्डिंग मैटीरियल स्टॉक पर लूट की वारदात हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को स्टॉक पर कार्यरत कारिंदा मूलरूप से बिहार निवासी पिंटू रॉय मिला। उसने पुलिस को बताया कि वह रात को स्टॉक पर था। रात को करीब सवा एक बजे दो युवकों ने पानी पीने के बहाने से स्टॉक के गेट का दरवाजा खुलवाया। उन्होंने अंदर घुसते ही पिस्टल व चाकू निकालकर उसे काबू कर लिया। वह उससे नकदी के बारे में पूछने लगा। शुरुआत में उसने नकदी होने से मना किया तो उन्होंने उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उसने डरकर बदमाशों को अलमारी में नकदी होने की जानकारी दी। जिस पर बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया। वह अलमारी से 4 लाख 70 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पिंटू राय ने पुलिस को बताया कि बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए थे जिसका नंबर वह नहीं देख सका। पुलिस ने स्टॉक मालिक गांव करेवड़ी निवासी प्रदीप के बयान पर अज्ञात के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने मौके से फिंगर प्रिंट उठाए हैं और एफएसएल टीम ने मुआयना किया है। वहीं जिस जगह लूट की घटना को अंजाम दिया गया है, वह थाने से लगभग 400 मीटर दूर है और इस तरह थाने से कुछ दूरी पर ही लूट की घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

बीमार पिता को लेकर अस्पताल गया था स्टॉक मालिक
स्टॉक मालिक प्रदीप ने बताया कि वह रात करीब साढ़े बारह बजे यहां से निकला था। उसके पिता वेदपाल दो दिन पूर्व अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। वह अपने पिता को दिल्ली स्थित फोर्टिस अस्पताल में लेकर जा रहा कि रास्ते में ही उसे नौकर पिंटू रॉय ने लूट की सूचना दी। जिसके बाद वह अपने पिता को अस्पताल में छोड़कर वापस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीर बताकर मांगा था पानी
बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए वह समय चुना जब स्टॉक का मालिक वहां से निकल गया था। स्टॉक का दरवाजा खुलवाने के लिए उन्होनें खुद को राहगीर बताते हुए पीने के लिए पानी मांगा। जैसे ही नौकर पिंटू रॉय ने पानी देने के लिए दरवाजा खोला तो बदमाश उसपर टूट पड़े। बदमाश धकेलकर कमरे के अंदर ले गए और काबू कर लिया।

वर्जन
स्टॉक पर काम करने वाले कारिंदे को बंधक बनाकर नकदी लूट की शिकायत मिली है। स्टॉक मालिक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एफएसएल को बुलाकर सबूत जुटाए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed