{"_id":"5ab2b5c24f1c1bb0758b6ad7","slug":"51521661378-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल-बाल बचे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के ओएसडी व चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल-बाल बचे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के ओएसडी व चालक
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के ओएसडी डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार व कार चालक संदीप सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। गोहाना में उनकी गाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक गाड़ी को घसीटते हुए करीब 35 फुट दूर तक ले गया। गाड़ी चालक की शिकायत पर शहर थाना में मामला दर्ज किया गया है। कुरुक्षेत्र जिला में वसंतपुर क्षेत्र निवासी संदीप हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के ओएसडी डा. राजेंद्र विद्यालंकार की स्कोडा गाड़ी पर चालक हैं। वह गाड़ी में ओएसडी को लेकर महेंद्रगढ़ से वापस कुरुक्षेत्र जा रहे थे। जब गाड़ी गोहाना में पानीपत रोड स्थित ट्रक मार्केट के निकट पहुंची तो पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर के ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। ट्रक गाड़ी को करीब 35 फुट दूरी तक खींचता ले गया। गनीमत रही कि चालक और ओएसडी बाल-बाल बच गए।