फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   भतीजे को लिया गोद, जेब खर्च नहीं दिया तो गला दबाकर की हत्या

भतीजे को लिया गोद, जेब खर्च नहीं दिया तो गला दबाकर की हत्या

Sat, 16 Dec 2017 12:36 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
भतीजे को लिया गोद, जेब खर्च नहीं दिया तो गला दबाकर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना (सोनीपत)। बुढ़ापे का सहारा सोचकर भतीजे को गोद लेने वाले अविवाहित व्यक्ति की उसी बेटे ने हत्या कर दी गई। जेब खर्च न देने पर गोद लेने वाले बेटे ने पिता का गला दबा दिया। खेत में बने कमरे में वारदात देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। जब परिजनों ने व्यक्ति को मृत देखा को सामान्य मौत समझकर पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने पर दम घुटने से मौत की वजह के बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। मृतक के भाई ने शक के आधार पर गोद लिए बेटे पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूली। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने जेब खर्च नहीं मिलने पर हत्या करना कबूल किया है।
गांव भांवड़ निवासी रामफल अविवाहित था और अक्सर खेत में ही बने कमरे में सोता था। 5 दिसंबर की रात को वह खेत में गया था। 6 दिसंबर को सुबह उसका शव खेत में बने कमरे में मिला था। परिजनों ने अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया था, जिसके बाद सामान्य मौत समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ संदेह पैदा हुआ था। हालांकि मौत दम घुटने और हार्ट अटैक से होने का संदेह था। इसी बीच रामफल के भाई सतपाल ने अपने भाई की मौत को लेकर हत्या का शक जताया था। उसने अपने भाई रामफल द्वारा गोद लिए गए अपने भतीजे सतीश पर हत्या का शक जताया था। जिस पर पुलिस ने वीरवार को हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस के सामने अपने रामफल की हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी ने बताया कि रामफल ने उसे गोद लिया था। अब उसने जेब खर्च देने को कहा तो उसने मना कर दिया था। जिसके चलते ही उसने हत्या कर दी। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
भावड़ में व्यक्ति की हत्या का आरोप लगाया गया था। जिस पर उसके गोद लिए बेटे को काबू कर पूछताछ कीेो उसने हत्या करना कबूल कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरभान सिंह, थाना प्रभारी बरोदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed