{"_id":"59da5ce14f1c1b69678b4b72","slug":"51507482849-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल बस चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल बस चालक की मौत
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गन्नौर। दुभेटा गांव का रहने वाला सुमित पुरखास स्थित एक निजी स्कूल की बस में बतौर चालक कार्यरत था। 4 अक्टूबर को सुमित अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। वह कैलाना गांव के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने सुमित की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया और उसका उपचार दिल्ली के निजी हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके चाचा आजाद की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो