{"_id":"5bcb8042bdec2269a2077c59","slug":"41540063298-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे के अंतराल में दो किसानों की हत्या से गन्नौर में दहशत, आईजी को खुद आना पड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घंटे के अंतराल में दो किसानों की हत्या से गन्नौर में दहशत, आईजी को खुद आना पड़ा
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो,
गन्नौर। क्षेत्र के गांव गुमड़ व गढ़ी केसरी में शुक्रवार रात दो घंटे के अंतराल में दो किसानों की हत्या कर दी गई। दो हत्याओं से लोगों में दहशत का माहौल है। जहां गढ़ी केसरी के किसान की देर रात बड़ी रोड स्थित खेत में गोली मारकर हत्या की गई, वहीं गुमड़ में किसान को कस्सी से हमलाकर मौत के घाट उतारा गया। उसकी हत्या रंजिशन की गई है। पुलिस ने मामले में पांच को नामजद किया है। दो हत्याओं के बाद आईजी संदीप खिरवार शनिवार को गन्नौर में पहुंचे और दोनों मामलों की जानकारी लेने के साथ ही पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार देर रात गढ़ी केसरी निवासी सुशील (45) अपने बड़े भाई रामपाल के साथ बड़ी रोड स्थित अपने खेत में सिंचाई करने के लिए गया था। सुशील का भाई रामपाल खेत में पानी देने को लेकर खाला तैयार करने लगा। सुशील खेत के साथ लगते ट्यूबवेल के कमरे पर चला गया। इस दौरान बाइक सवार हमलावर उसके पास आ कर रुके तो सुशील ने उनसे रुकने का कारण पूछा तो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। जिससे सुशील घायल हो गया। उसके भाई ने उसे अस्पताल में पहुंचाया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। शनिवार को सुशील का गढ़ी केसरी में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया। संस्कार के दौरान स्थानीय विधायक कुलदीप शर्मा, भाजपा नेता आजाद नेहरा, मन्नत गु्रप के निदेशक देवेंद्र कादियान, भाविप अध्यक्ष योगेश कौशिक, निगरानी समिति के चेयरमैन भूषण हसीजा सहित काफी संख्या में लोग पहुंचे और शोकाकुल परिवार का ढांढस बंधाया। सुशील के भाई रामपाल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुशील का रेलवे रोड पर सर्विस स्टेशन था, जिसे उसने किराए पर दे रखा है। अब सुशील खेती बाड़ी का काम कर रहा था।
संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
सुशील के चचेरे भाई कृष्ण कौशिक ने बताया कि उनका सुशील के घर के सामने पेट्रोल पंप है। उन्होंने बताया कि तीन संदिग्ध उनके पेट्रोल पंप पर लगातार चक्कर काट रहे थे। उनकी नजर सुशील के मकान पर थी। इस पर पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन ने एक संदिग्ध से वहां घूमने का कारण पूछा तो वह टाल मटोल कर वहां से निकल गया था। संदिग्धों में से एक की तस्वीर पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमेरे में कैद हो गई है। उन्हें शक ही हमलावर दिन से ही सुशील की रैकी कर रहे थे। रात को खेत के कमरे में उस पर गोली चला दी। कृष्ण कौशिक ने बताया कि उसके भाई की किसी साथ कोई रंजिश भी नहीं थी।
विज्ञापन
परिजनों का रोकर बुरा हाल
सुशील के परिजनों का रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे पत्नी दया व तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। सुशील की बड़ी बेटी श्वेता स्नातक की पढ़ाई कर रही है। जबकि बड़ा बेटा हैप्पी 12वीं व छोटा बेटा आशू 11वीं कक्षा का छात्र है।
रंजिशन कर दी गुमड़ के किसान की हत्या, पांच पर मुकदमा
शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे गुमड़ गांव स्थित खेत में किसान सुरेश (42) की पांच हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। सुरेश फिलहाल खेड़ी रोड पर रहता था। परिजनों ने यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित मूढ़पुर फिलहाल खेड़ी रोड गन्नौर निवासी राधेश्याम, उसके भाई जितेंद्र व उसके तीन रिश्तेदारों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर उक्त पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सुरेश के भतीजे हरिओम ने बताया कि उसके चाचा सुरेश को राधेश्याम व उसका भाई जितेंद्र शुक्रवार की दोपहर को घर से बुला कर ले गए थे। इस दौरान राधेश्याम व जितेंद्र के तीन रिश्तेदार भी उनके साथ थे। रात को उसे सूचना मिली कि उसके चाचा का शव पड़ोस के खेत में पड़ा हुआ है। इस पर वह मौके पर पहुंचा तो उसके चाचा सुरेश खेत में मृत अवस्था में पड़ा मिला। उनकी गर्दन पर तेजधार हथियार (कस्सी) के निशान मिले। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सुरेश के भतीजे की शिकायत पर राधेश्याम, जितेंद्र व उनके तीन रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरेश की मौत की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बताया गया है कि खेड़ी रोड निवासी राधेश्याम व जितेंद्र का छोटा भाई 22 वर्षीय टिंकू 14 अगस्त को अपने दोस्त गुमड़ फिलहाल खेड़ी रोड निवासी सुरेश (जिसकी अब हत्या की गई) व कृष्ण के साथ एमपी माजरा के निकट पश्चिम यमुना लिंक नहर में स्नान के लिए गया था। तीनों दोस्त नहर में स्नान कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान टिंकू नहर में डूब गया था। टिंकू के डूबने के बाद सुरेश व कृष्ण बिना किसी को सूचना दिए वहां से भाग गए थे। एक दिन बाद सुरेश ने टिंकू के परिजनों को नहर में डूबने की जानकारी दी थी। चार दिन बाद टिंकू का शव जुआं माहरा के निकट नहर में मिला था। अब उसी रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी
विधायक कुलदीप शर्मा ने गन्नौर में बढ़ रही आपराधिक वारदातों पर सरकार को चेतावनी दी है। कुलदीप शर्मा ने कहा कि अपराध अपने चरम पर है। उन्होंने बताया कि गन्नौर की वारदातों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व डीजीपी बीएस संधू से संपर्क कर अपराधियों को जल्द से जल्द पकडने की मांग की है। कुलदीप शर्मा ने कहा कि जल्द अपराधी काबू नहीं किए गए तो वह आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
आईजी संदीप खिरवार पहुंचे गन्नौर, दिए निर्देश
गन्नौर में बढ़ रही आपराधिक वारदातों को लेकर रोहतक रेंज के आईजी संदीप खिरवार शनिवार देर शाम गन्नौर डीएसपी कार्यालय पहुंचे। डीएसपी कार्यालय में उन्होंने एसपी प्रतीक्षा गोदारा व डीएसपी संदीप मलिक के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। बाद में वह बड़ी रोड स्थित घटनास्थल पर पहुंचे जहां किसान सुशील की हत्या की गई थी। उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस दौरान कहा कि पुलिस टीम लगातार भरसक प्रयास कर रही है। जल्द आरोपी काबू किए जाएंगे।