{"_id":"5b82fffe42c7924631102910","slug":"41535311870-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी से लौट रहे व्यक्ति को नकाबपोश हमलावरों ने मारी गोली, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्टरी से लौट रहे व्यक्ति को नकाबपोश हमलावरों ने मारी गोली, घायल
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्टरी से लौट रहे श्रमिक को नकाबपोश ने मारी गोली, घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। सनपेड़ा रोड पर शनिवार देर रात फैक्ट्री से लौट रहे बाइक सवार व्यक्ति को नकाबपोश हमलावरों ने पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर में भर्ती करवाया गया है। घायल ने गांव के ही दो युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गांव सनपेड़ा निवासी नवाब अली ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले गांव के अमित के साथ चली गई थी। इसके बाद उसका पत्नी के साथ विवाद हो गया। वह अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ आया। इसके बाद से अमित लगातार उस पर पत्नी को मायके से वापस लाने के लिए दबाव बना रहा था। इसी कारण अमित व गांव के पूर्ण ने उसके साथ कहासुनी भी की थी। लेकिन बाद में उनका समझौता हो गया था। नवाब अली ने बताया कि 25 अगस्त की रात को वह बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में काम कर वापस घर लौट रहा था। जब वह सनपेड़ा रोड पर पहुंचा तो 5-6 नकाबपोश युवकों ने उसकी बाइक रुकवा ली और उस पर लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक ने उसके पैर पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। गोली चलाने के बाद सभी हमलावर मौके से भाग गए। उसने किसी तरह अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। नवाब अली का आरोप है कि हमला करने वाले युवकों में से उसने पूर्ण को पहचान लिया। उसका आरोप है कि अमित और पूर्ण ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर जान से मारने के लिए हमला किया है। घायल के बयान पर राजलूगढ़ी चौकी पुलिस ने अमित, पूर्ण व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।