फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   स्कूटी का ध्यान नहीं रखने के विवाद में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

स्कूटी का ध्यान नहीं रखने के विवाद में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

Wed, 14 Mar 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
स्कूटी का ध्यान नहीं रखने के विवाद में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत (कुंडली)। गांव खेड़ी मनाजात के पास मल्हा माजरा रोड पर हमलावरों ने शीतलपेय और नमकीन का खोखा चलाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह चार दिन पहले स्कूटी का ध्यान नहीं रखने को लेकर हुआ झगड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में दो नामजद सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मूलरूप से गांव हलालपुर फिलहाल गांव खेड़ी मनाजात निवासी अनूप (24) गांव खेड़ी मनाजात के पास मल्हा माजरा रोड पर शराब ठेके के पास नमकीन व शीतल पेय की दुकान चलाता था। सोमवार की रात दो युवक आए और उन्होंने उसकी गर्दन में गोली मार दी। गोली की आवाज सुन कर अंदर बैठा अनूप का भाई मंजीत बाहर आया तो मुंह बांधकर आए आरोपी वहां से फरार हो गए। मंजीत ने तुरंत मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिसके बाद वह अपने भाई को लेकर सामान्य अस्पताल में गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बरोटा चौकी प्रभारी ईश्वर सिंह और थाना प्रभारी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंजीत के बयान पर गांव के लोकेश, विक्की और दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात को सीआईए स्टाफ पुलिस ने आरोपी लोकेश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही हत्या के मामले से पर्दा उठा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूटी का ध्यान रखने को लेकर हुआ था झगड़ा
शुरुआत में पता लगा है कि आरोपी लोकेश व विक्की चार दिन पहले एक स्कूटी लेकर आए थे। वह स्कूटी को अनूप के खोखे के बाहर खड़ी कर गए थे। उन्होंने अनूप को स्कूटी का ध्यान रखने को कहा था। बताया जा रहा है कि जब वह वापस आए तो बच्चे स्कूटी को घूमा रहे थे। इसी बात पर अनूप के साथ उनका झगड़ा हो गया था।

अनूप के साथी रहे हैं लोकेश और विक्की
लोकेश व विक्की अनूप के साथी रह चुके है। पुलिस के मुताबिक अनूप, लोकेश व विक्की राठधाना के पास हुई कार लूट की एक घटना में भी नामजद थे। हालांकि परिजनों की मानें तो अनूप बुराइयों को छोड़कर मेहनत से जीवन बसर कर रहा था। अनूप के एक रिश्तेदार ने यह भी बताया कि कई दिन पहले ही शराब ठेके में चोरी हुई थी। चोरों को अनूप ने जाते देख लिया था। इसे भी हत्या को जोड़कर देखा जा रहा है।

लखनऊ में हुई थी शादी
अनूप की डेढ़ माह पहले ही शादी हुई थी। वह लखनऊ से शादी करके आया था। परिवार के गुजर-बसर के लिए उसने गांव की नहर के पास बने शराब ठेके के पास किरयाना की दुकान खोली थी।


वर्जन
युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। जिसकी जांच उनकी टीम को भी सौंपी गई थी। उनकी टीम ने एक आरोपी लोकेश को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
इंदीवर, प्रभारी, सीआईए सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed