फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   महिलाओं से छींटाकसी का विरोध करने पर घर में घुसकर गोली चलाई

महिलाओं से छींटाकसी का विरोध करने पर घर में घुसकर गोली चलाई

Tue, 26 Dec 2017 01:29 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं से छींटाकसी का विरोध करने पर घर में घुसकर गोली चलाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना।
गांव लाठ में सोमवार को छेड़छाड़ के विरोध पर हमलावरों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली विरोधकर्ता को नहीं लगी। व्यक्ति का कसूर सिर्फ इतना था कि वह उनके परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक को रोकता था। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
गांव लाठ निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनके गांव का संदीप उर्फ भोलू उनके परिवार की महिलाओं पर छींटाकशी करता है। उसने छह माह पहले उसकी पत्नी से अभद्र व्यवहार किया था। जिसमें उसके परिवार की तरफ समझौता कर लिया गया। उसके बाद भी आरोपी नहीं माना। वह उसके परिवार की महिलाओं को देखकर अभद्र टिप्पणी करता था।
विज्ञापन

शनिवार को गांव में शादी समारोह में वह तथा उसके परिवार की महिलाएं भी गई थीं। वहां पर आरोपी ने अभद्र व्यवहार किया। उसने संदीप को टोका तो उसने गोली मारने की धमकी दे दी। वह वहां से आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे संदीप, उसका भाई प्रदीप, पिता कृष्ण, मां व बहन उनके घर में घुस आए। संदीप हाथ में पिस्तौल लिए था। उसने घर में घुसते ही उस पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद संदीप व उसके परिजन धमकी देकर फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना गोहाना पुलिस ने जांच के बाद पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed