{"_id":"5a2d8ba54f1c1b3c3d8bcc5b","slug":"41512934309-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को झांसे में लेकर सोने की चेन ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को झांसे में लेकर सोने की चेन ठगी
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गोहाना शहर में खरीदारी करने आई महिला को झांसे में लेकर एक महिला और उसके साथ आए दो लड़के सोने की चेन ठग ले गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत सिटी थाना गोहाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव गुहणा निवासी सुमन ने बताया कि वह शनिवार को अपने पति कुलबीर के साथ गोहाना में खरीदारी करने आई थी। उसके पति ने उसे पानीपत चुंगी के पास खड़ा कर दिया और खाद लेने के लिए चला गया। इसी बीच उसके पास एक 14 साल का किशोर आया और कहने लगा कि पानीपत जाने के लिए सवारी वाहन कहां से मिलेगा। जिस पर उसने उसे बता दिया कि यहीं पर वाहन मिल जाएगा। इस पर किशोर ने कहा कि उसके पास किराया नहीं है। वह उसे दस रुपये दे दे। महिला ने उसे दस रुपये दे दिए। इसी बीच एक महिला व करीब 17 साल का किशोर भी उसके पास आ गए। उन्होंने उससे पहले आए लड़के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि वह भी उसकी मदद कर देते हैं। साथ ही महिला ने कहा कि वह लड़के को बस स्टैंड पर छोडक़र आ जाता है। सुमन उनके साथ चलने लगी। इसी बीच महिला ने सुमन को कहा कि उनके पास कुछ पैसे है। जिन्हें रख लो और उसके बदले में अपनी सोने की चेन दे दो। सुमन ने बताया कि वह उनके झांसे में आ गई और उन्हें सोने की चेन निकाल कर दे दी। जिसे उन्होंने उसके सामने एक रुमाल में बांध दिया। इसी बीच उसने कहा कि नहीं उसकी चेन वापस कर दो। इस महिला ने उसे रुमाल वापस दे दिया। वह रुमाल लेकर उस पर लगी गांठ खोलने लगी तो इसी बीच दोनों किशोर व महिला गायब हो गए। रुमाल खोलने पर उसके अंदर चूर्ण मिला। तब उसे ठगी का पता लगा, लेकिन तब तक तीनों का कोई सुराग नहीं लग सका। इसी बीच उसका पति आया तो उसे मामले की जानकारी दी। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने महिला के बयान पर ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।
वर्जन
महिला ने झांसे में लेकर सोने की चेन ठगने की शिकायत दी है। जिस पर केस दर्ज कर लिया है। ठगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
कुलदीप देशवाल, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना।