{"_id":"5a15cee34f1c1bb6678bd641","slug":"41511378659-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिग होने से डेढ़ माह पहले की जा रही शादी रूकवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालिग होने से डेढ़ माह पहले की जा रही शादी रूकवाई
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना (सोनीपत)।
गांव छपरा में लड़की के बालिग होने से डेढ़ माह पहले ही की जा रही शादी को जिला एवं महिला बाल संरक्षण अधिकारी की टीम ने रुकवा दिया है। लड़की की बारात गांव में पहुंच चुकी थी। टीम के गांव में पहुंचने के बाद बारात को वापस भेज दिया गया। बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत आई थी जिस पर एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सूचना मिली थी कि गांव छपरा में नाबालिग की शादी कराई जा रही है। इस पर एसएसपी सतेंद्र गुप्ता के निर्देश पर महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी भानू गौड़ अपनी टीम के साथ गांव में पहुंच गई जहां जाकर लड़की के कागजात की जांच की गई तो लड़की के बालिग होने पर अभी डेढ़ माह का समय बचा हुआ था। परिजनों ने उसकी स्कूल की मार्कसीट दिखाई थी जिसमें उसकी आयु 17 साल 10 माह 15 दिन मिली। इसके बाद महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी की टीम ने शादी को रुकवा दिया जिसके चलते जींद के गांव से आई बारात को वापस लौटना पड़ा।
धरी रह गई शादी की तैयारियां
लड़की की शादी के लिए परिजनों ने सभी तैयारी की थी। यहां तक की दुल्हा भी बारात लेकर गांव में पहुंच चुका था। फेरे होने से पहले ही महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी की टीम ने गांव में पहुंचकर शादी की रस्मों को रुकवा दिया।
परिजनों ने लिखकर दिया बालिग होने तक नहीं करेंगे शादी
गांव छपरा में लड़की के कागजात देखने पर जब वह नाबालिग मिली तो शादी को रुकवा दिया। साथ ही लड़की के परिजनों से लिखित में लिया गया कि वह लड़की के बालिग होने तक उसकी शादी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
वर्जन
नाबालिग की शादी करना कानूनन जुर्म है। नाबालिग की शादी किए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए शादी को रुकवा दिया गया। परिजनों से भी बालिग होने तक शादी नहीं करने के लिए लिखित में लिया गया है।
-भानू गौड़, जिला एवं महिला बाल संरक्षण अधिकारी, सोनीपत।
धरी रह गई सभी तैयारियां, बिना शादी किए लौटाई बारात
महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी ने नाबालिग की शादी रूकवाई
बालिग होने से डेढ़ माह पहले की जा रही थी शादी
-गोहाना के छपरा में आ चुकी थी नाबालिग की बारात
फोटो : 13 : गोहाना के गांव छपरा में नाबालिग की शादी रुकवाने के लिए कार्रवाई करती टीम।