{"_id":"5a0de5e14f1c1b59678bc383","slug":"41510860257-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफनाए गए शव को कब्जे में लिया, होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दफनाए गए शव को कब्जे में लिया, होगा पोस्टमार्टम
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना(ब्यूरो)। गांव रिंढाणा स्थित डेरा बाबा सरबंगी में रह रहे बाबा सन्नी गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। बाबा की 14 नवंबर को हुई मौत के बाद शव को दफना दिया था। वीरवार को बाबा के भाई ने बाबा की हत्या किए जाने का शक जताया। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। अब पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। गांव दुभेटा निवासी राजेंद्र ने बताया कि करीब पांच साल पहले उसका भाई सत्यवान घर छोड़ कर आ गया था। वह इस समय सन्नी गिरि के नाम से जाना जाता था। 14 नवंबर को उनकी मौत हो गई। राजेंद्र का आरोप है कि उसके भाई की मौत की सूचना पर जब वह पहुंचा तो उसके भाई को देखने भी नहीं दिया गया। जिसके बाद वीरवार को गांव दुभेटा से राजेंद्र के साथ पूर्व सरपंच अनिल, रघुबीर, देवीराम प्रकाश, खेमचंद, सतबीर गांव रिंढाणा पहुंचे। उन्होंने सन्नी गिरी की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरे बाबा कर्म गिरि से मनमुटाव चल रहा था। उन्होंने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।