{"_id":"5bb3c582867a5570ef4d6721","slug":"31538508162-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक को टक्कर मार अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, महिला, बेटे व पोती की दबकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक को टक्कर मार अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, महिला, बेटे व पोती की दबकर मौत
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक को टक्कर मार अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, महिला, बेटे और पोती की दबकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर के रोहतक रोड बाईपास पर बाइक को टक्कर मारने के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के नीचे दबने से बाइक सवार महिला, उसके बेटे व पोती की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बाप-बेटी के शव को कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से निकाला। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव भैंसवान खुर्द निवासी शिव कुमार (32), अपनी मां शकुंतला (55) व बेटी अंशिका (6) के साथ बाइक पर सवार होकर सामान लेने के लिए मुख्य बाजार में आया था। सामान खरीदने के बाद तीनों बाइक पर वापस गांव भैंसवान खुर्द जा रहे थे। जब गोहाना से रोहतक रोड बाईपास पर शिव कुमार बाइक को हाईवे पर चढ़ाने लगा तो अचानक रोहतक की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे तीनों ट्रक के नीचे ही दब गए। हादसे में शिव कुमार व अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शकुंतला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे रोहतक पीजीआई ले जाते हुए उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। तीनों शवों का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ट्रक में पुराने कपड़े भरे हुए थे और वह पानीपत जा रहा था।
खेती करता था शिव कुमार, मां को मिली थी पति की जगह नौकरी
हादसे में काल का ग्रास बना शिव कुमार खेती बाड़ी का काम करता था। उसकी मां शकुंतला कृषि विभाग में चतुर्थ श्रेणी में नौकरी करती थी। शकुंतला के पति देवानंद कृषि विभाग में कार्यरत थे। करीब दो दशक पहले एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। पति की मौत के बाद शकुंतला को उनकी जगह नौकरी मिल गई थी। अब उनकी भी हादसे में जान चली गई है।
विज्ञापन
हादसे से गांव में पसरा मातम
एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत की सूचना से गांव भैंसवान खुर्द में मातम पसर गया। गांव के लोग मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे थे। वहीं सामान्य अस्पताल में लोगों का तांता लगा रहा।
दो बहनों में अकेला भाई था शिव कुमार
ग्रामीणों ने बताया कि शिवकुमार दो बहनों में अकेला भाई था। वह दोनों बहनों से छोटा था। शिवकुमार के पास अकेली बेटी अंशिका थी। शिवकुमार, उसकी मां व बेटी की मौत के बाद उसकी पत्नी ही रह गई है। दोनों बहनें शादीशुदा हैं।
अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। जिससे बाइक सवार परिवार के सदस्य उसके नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- राजपाल सिंह, थाना प्रभारी सिटी गोहाना।