फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ससुर व साले को फंसाने के लिए खुद मारी थी गोली, पुलिस ने पर्दा उठाकर किया गिरफ्तार

ससुर व साले को फंसाने के लिए खुद मारी थी गोली, पुलिस ने पर्दा उठाकर किया गिरफ्तार

Mon, 24 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
ससुर व साले को फंसाने के लिए खुद मारी थी गोली, पुलिस ने पर्दा उठाकर किया गिरफ्तार
ससुर और साले को फंसाने के लिए खुद मारी थी गोली, गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ दर्ज किया आत्महत्या के प्रयास का मामला
फोटो : 32 : पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया आरोपी टीम के साथ।
अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। गांव झिंझौली में जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला ही बदल गया। युवक ने अपने साले व ससुर को फंसाने के लिए खुद ही गोली मारी थी। बाद में उन दोनों पर आरोप लगा दिया था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त किए तमंचे को भी बरामद कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि 26 अक्तूबर 2017 को झिंझौली निवासी अर्जुन को पेट में गोली लगने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसने बयान दिया था कि उसके ससुर हरेंद्र व साले प्रिंस ने उसे गोली मारी है। वह शिकोहपुर, बागपत यूपी के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उनकी संलिप्तता नहीं मिली थी। इसके बाद पुलिस ने दूसरे सिरे से मामले की जांच की। अब पुलिस ने मामले में अर्जुन को ही काबू कर लिया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल ने बताया कि अर्जुन से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। उसने बताया कि उसने खुद ही अपने पेट में गोली मारी थी। ताकि वह अपने ससुराल वालों को फंसा सके। पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने व अवैध शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचे को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


हत्या प्रयास के मामले में गहनता से जांच की तो पर्दा उठ गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई धर्मपाल, जांच अधिकारी, सैदपुर चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed