फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कन्यादान में दो हजार का नकली नोट देकर, 500 जमा करा बाकी असली ले जाने वाले गिरोह का एक अन्य आरोपी काबू

कन्यादान में दो हजार का नकली नोट देकर, 500 जमा करा बाकी असली ले जाने वाले गिरोह का एक अन्य आरोपी काबू

Tue, 24 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
कन्यादान में दो हजार का नकली नोट देकर, 500 जमा करा बाकी असली ले जाने वाले गिरोह का एक अन्य आरोपी काबू
शादी में शगुन के नाम पर जाली नोट देने के गिरोह का एक अन्य आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शादी में शगुन के नाम पर दो हजार का नकली नोट देकर 500 रुपये जमा कराकर बाकी नकदी को असली बनाने के खेल में शामिल एक अन्य आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव राठधना निवासी त्रिलोक है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों नांगल कलां निवासी सुनील व पटेल नगर निवासी यशवंत को पहले ही काबू कर चुकी है। उन्होंने नकली नोट मुहैया कराने में त्रिलोक का नाम लिया था। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले का पटाक्षेप करेगी।
गौर हो कि मोहन नगर निवासी राजेश रोहिल्ला की बेटी की 3 दिसंबर, 2017 की रात को शादी थी। शादी में दो युवक चार बार अलग-अलग नाम से शगुन जमा कर चले गए। जिस पर शक के आधार एक युवक को पकड़ा गया तो मामले से पर्दा उठा था कि युवक नकली नोट लेकर आते हैं और 200 से 500 रुपये शगुन के नाम पर कटवाकर बाकि राशि असली नोट में ले जाते हैं। बाद में आरोपी फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया था। आरोपी की पहचान गांव नांगल कलां निवासी सुनील के रूप में हुई थी। उसके पास से पुलिस ने 2-2 हजार रुपये के दो नकली नोट बरामद किए थे। उसने रिमांड अवधि में बताया था कि उसका साथी राठधना निवाथसी त्रिलोक नकली नोट मुहैया कराता था। बाद में पुलिस ने पटेल नगर निवासी यशवंत को भी काबू किया था। उसकी गिरफ्तारी में भी त्रिलोक का नाम है। मामले में अब एएसआई सुनील कुमार ने आरोपी त्रिलोक को गांव राठधना रोड गांव बंदेपुर के पास से काबू कर लिया है।
विज्ञापन

---
नकली नोट मुहैया कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पूरे मामले में पूछताछ की जाएगी। साथ ही पता लगाया जाएगा कि उसके साथ कोई अन्य तो इस मामले में शामिल नहीं रहा है। सभी आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दलबीर सिंह दांगी, थाना प्रभारी, सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed