फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बाइक सवारों ने छीना मजदूर का मोबाइल

बाइक सवारों ने छीना मजदूर का मोबाइल

Sat, 30 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने छीना मजदूर का मोबाइल
बाइक सवारों ने छीना मजदूर का मोबाइल
विज्ञापन

राई। राई औद्योगिक क्षेत्र में सड़क से जा रहे एक मजदूर से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल फोन छीन लिया। मजदूर ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिहार के जिला बस्ती के गांव मुंडेरवा निवासी अखिलेश ने राई पुलिस को बताया कि वह अलीपुर, दिल्ली स्थित कंपनी में काम करता है। वह वीरवार को किसी काम से राई औद्योगिक क्षेत्र में आया था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और मोबाइल फोन छीन ले गए। उसके मोबाइल कवर में ही उसका आधार कार्ड भी था। उसने युवकों का पीछा भी किया, लेकिन वह भाग निकले। जिस पर उसने पुलिस को अवगत कराया। राई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed