फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नकली नोट के मामले में नामजद बेटे को निकलवाने के नाम पर महिला से तीन लाख ऐंठे

नकली नोट के मामले में नामजद बेटे को निकलवाने के नाम पर महिला से तीन लाख ऐंठे

Tue, 19 Mar 2019 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
नकली नोट के मामले में नामजद बेटे को निकलवाने के नाम पर महिला से तीन लाख ऐंठे
पुलिस अधिकारी बताकर महिला से तीन लाख ऐंठे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के पटेल नगर की रहने वाली महिला ने दो युवकों पर नकली नोट के मामले में नामजद हुए उसके बेटे को निकलवाने के नाम पर तीन लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवकों ने किसी अन्य को तत्कालीन एसएचओ व जांच अधिकारी बताकर उनसे पैसे ले लिए। बाद में जब पुलिस उसके बेटे को पकड़ने आई तो मामले का पता लगा। जिस पर उसने सीएम विंडो पर शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पटेल नगर निवासी अंग्रेजो ने सीएम विंडो पर शिकायत दी है कि वह तथा उसका बेटा त्रिलोक पहले मैपस्को सिटी में किराए पर रहते थे। दिसंबर 2017 में सदर थाना पुलिस ने सुनील निवासी नांगल को नकली नोट मुकदमे में गिरफ्तार किया। महिला का कहना है कि इस मामले में उसके बेटे त्रिलोक का झूठा नाम लिखवा दिया। पुलिस इसके बाद उनके घर पर रेड करने लगी। इस दौरान उसके बेटे का एक परिचित उसे मिला। आरोपी ने अपने एक अन्य साथी से उसे मिलवाया। कहा कि उसकी सदर थाना प्रभारी व आईओ से जान पहचान है। वह उनसे सेटिंग करके त्रिलोक का नाम निकलवा देंगे। आरोपियों ने इस एवज में तीन लाख रुपये की मांग की। उसे कहा गया था कि यह पैसे पुलिस कर्मचारियों को देने है। उसने बैंक से दो लाख 85 हजार रुपये निकलवाए, जबकि 15 हजार रुपये उसके पास थे। इसके बाद 3 जनवरी, 2018 को शाम करीब सात बजे आरोपी युवक आए। उन्होंने एक युवक से उससेे मिलाया और कहा कि यह जांच अधिकारी है। साथ ही कहा कि गाड़ी में एसएचओ बैठा है। आरोपियों के कहने पर उसने तीन लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने कहा कि दो दिन मे उसके बेटे का नाम मुकदमे से निकल जाएगा। लेकिन इसके बाद भी पुलिस आने लगी। वह थाने में जाकर आईओ से मिली, यहां उसे पता चला कि उससे पैसे किसी और ने लिए थे। एसएचओ भी वह नहीं मिला जो गाड़ी में बैठा था। महिला ने बताया कि उसके बेटे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तब उसे पता लगा कि उनसे पैसे ऐंठे गए हैं। उसने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर की थी। जिसके बाद अब सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed