{"_id":"5c6f01e4bdec2213dd6dc314","slug":"21550778852-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडे की रेहड़ी लगाने वाले पिता की मदद करने आई लड़की से छेडख़ानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंडे की रेहड़ी लगाने वाले पिता की मदद करने आई लड़की से छेडख़ानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़ी लगाने वाले की नाबालिग बेटी से छेड़खानी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र में अंडे की रहेड़ी लगाने वाले व्यक्ति की मदद को आई लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी लड़की के पिता की रेहड़ी पर अंडे बेचने आए थे। बच्ची का पिता बेटी को रेहड़ी पर छोड़कर पास ही गया था। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह अंडे की रेहड़ी लगाता है। उसकी 13 वर्षीय बेटी अक्सर रेहड़ी पर उसकी मदद को आ जाती थी। 17 फरवरी को भी उसकी बेटी उसके पास आई थी। इसी दौरान उसे किसी काम से जाना पड़ गया। इसी बीच उसके पास अंडे बेचने के लिए आने वाला भैंसवाल कलां का ओमप्रकाश व गढ़ी निवासी महाबीर अंडे लेकर आए थे। उन्होंने उसकी बेटी को अंडे देने के बाद उनकी गिनती के लिए कमरे में बुला लिया। इसी बीच ओमप्रकाश ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी कर दी। महाबीर ने भी आरोपी की मदद की। बाद में उसकी बेटी के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। शुरुआत में बच्ची घबरा गई। बाद में उसने अपने परिजनों को अवगत कराया। जिस पर सिटी थाना में शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुरेश हुड्डा ने बताया कि रेहड़ी पर अपने पिता की मदद को आई लड़की ने दो लोगों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।