{"_id":"5bd8b22ebdec22699741387b","slug":"21540928046-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के नाबलिग बेटे को बाइक सवार दो नाबालिगों ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार के नाबलिग बेटे को बाइक सवार दो नाबालिगों ने मारी गोली
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार के नाबालिग बेटे को बाइस सवार दो नाबालिगों ने मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
मुरथल। पिपली खेड़ा गांव में मंगलवार की शाम को शराब ठेकेदार के नाबालिग बेटे को बाइक सवार दो नाबालिगों ने गोली मार दी। शराब ठेकेदार का बेटा उस समय साइकिल से अपने खेत जा रहा था, जिसे नाबालिगों ने पीछे से आकर पीठ में गोली मारी और वहां से फरार हो गए। वहां गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे किसान पहुंचे और घायल के परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे सोनीपत के हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत के कारण दिल्ली रेफर कर दिया गया। उसे गोली मारने वाले दोनों नाबालिग भी गांव के रहने वाले है। वहीं पुलिस इस मामले में अभी छानबीन कर रही है।
पिपली खेड़ा गांव के रहने वाले जोगेंद्र के शराब के ठेके चलते है। उनका 13 वर्षीय बेटा कुणाल मंगलवार शाम को साइकिल पर खेतों में जा रहा था। वह गांव से कुछ दूरी पर पहुंचा तो उसी समय बाइक पर सवार होकर नाबालिग पहुंचे और कुणाल के पास जाकर पीठ में गोली मार दी। वहां गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान पहुंचे और कुणाल को लहूलुहान पड़ा देखकर उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत ही वहां पहुंचे और कुणाल को घायल अवस्था में सोनीपत के हॉस्पिटल लेकर गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन उसे दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में लेकर गए, जहां उसका देर रात तक ऑपरेशन चलता रहा। वहीं इस सूचना पर पुलिस पहले गांव में पहुंची, लेकिन वहां केवल इतनी जानकारी मिल सकी कि ठेकेदार के बेटे को गांव के दो नाबालिगों ने गोली मारी है और उनकी उम्र 16-17 साल के आसपास बताई जा रही है। पुलिस को गोली मारने का कारण पता नहीं लग सका है और वह छानबीन में जुटी हुई है कि आखिर नाबालिग को किस लिए गोली मारी गई है। पिपली खेड़ा गांव में एक लड़के को गोली मारने की जानकारी मिली थी, जिस पर वहां जाकर छानबीन की गई। यह पता चला है कि गोली मारने वाले गांव के रहने वाले है। गोली क्यों मारी गई है, इस बारे में लड़के के परिवार वालों से बातचीत के बाद ही पता चल सकेगा। इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। बलराज, एसएचओ मुरथल