{"_id":"5b81b22a42c79246764171e8","slug":"21535226410-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइक व वंस कंपनी के डुप्लीकेट जूते बेचते शोरूम संचालक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाइक व वंस कंपनी के डुप्लीकेट जूते बेचते शोरूम संचालक काबू
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
नाइक और वंस कंपनी के डुप्लीकेट जूते बेचते शोरूम संचालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के सुभाष चौक स्थित एक शोरूम में नाइक व वंस कंपनी के डुप्लीकेट जूते बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी की तरफ से मिली शिकायत पर पुलिस ने शोरूम संचालक को गिरफ्तार किया है। शोरूम संचालक को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे जमानत मिल गई।
गांव कुराड़ निवासी शमशेर सिंह ने थाना सिविल लाइन की सिक्का कॉलोनी चौकी में शिकायत दी कि वह यूनाइटेड ओवरसीज ट्रेड मार्क कंपनी, दिल्ली में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। उन्हें सूचना मिली थी कि सुभाष चौक के पास स्थित एक शोरूम में नाइक व वंस कंपनी के डुप्लीकेट जूते बेचे जा रहे हैं। आरोपी शोरूम संचालक के पास इन कंपनियों के जूते बेचने का कोई लाइसेंस नहीं हैं। जिस पर पुलिस ने उसके साथ दुकान में रेड की। वहां पर नाइक व वंस कंपनी का मार्का लगे जूते बरामद किए। शोरूम संचालक पर उन्हें बेचने के लिए कोई लाइसेंस नहीं मिला। कंपनी के फील्ड ऑफिसर ने जूतों को डुप्लीकेट बताते हुए शिकायत दी। पुलिस ने मामले में 104 ट्रेड मार्क एक्ट 1999 के तहत शोरूम संचालक गुहणा निवासी विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे जमानत मिल गई।
सुभाष चौक के पास स्थित शोरूम में नाइक व वंस कंपनी के डुप्लीकेट जूते बेचने की शिकायत मिली थी। जिस पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसे अदालत से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
-श्रीकृृष्ण, चौकी प्रभारी, सिक्का कॉलोनी सोनीपत।