फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   छात्र पर चाकू से हमला, बाइक सवार दो हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

छात्र पर चाकू से हमला, बाइक सवार दो हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 20 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
छात्र पर चाकू से हमला, बाइक सवार दो हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के महाराणा प्रताप चौक के पास बाइक सवार दो हमलावरों ने एक छात्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने छात्र के बयान पर दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से कुरुक्षेत्र फिलहाल सेक्टर-12 निवासी अंकित ने बताया कि वह एमपीएचडब्ल्यू द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह फिलहाल नागरिक अस्पताल में ट्रेनिंग कर रहा है। सोमवार सुबह वह अपने घर से अस्पताल में लिए निकला था। महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से वह घायल हो गया। उसने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन वह फरार हो गए। घायल अवस्था में वह नागरिक अस्पताल में पहुंचा। जहां उसने अपना उपचार करवाया। घायल अंकित ने बताया कि वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार फरार हो गए। दोनों ने काले रंग का हेलमेट पहन रखे थे। बाइक अपाचे थी और जिसकी नंबर प्लेट में वह नहीं देख सका।
विज्ञापन


युवक पर चाकू से हमला करने की शिकायत मिली है। घायल युवक अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए आता है। बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग खंगाली जा रही है। हमलावरों को जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण कुमार, चौकी प्रभारी, सिक्का कालोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed