फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जहर खाकर पत्नी से मिलने लघु सचिवालय पहुंचा युवक, मौत

जहर खाकर पत्नी से मिलने लघु सचिवालय पहुंचा युवक, मौत

Wed, 03 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
जहर खाकर पत्नी से मिलने लघु सचिवालय पहुंचा युवक, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के पटेल नगर का रहने वाला एक युवक जहरीला पदार्थ खाकर लघु सचिवालय में कार्यरत पत्नी से मिलने पहुंच गया। सचिवालय के गेट के पास ही उसकी हालत बिगड़ गई और वह गिर पड़ा। करीब आधा घंटा तक युवक तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उसे उठाने की जहमत तक नहीं उठाई। इसके बाद एंबुलेंस में उसे अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि युवक ने धोखे से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मूलरूप से गांव हुल्लाहेड़ी फिलहाल पटेल नगर निवासी ओमकरण गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था। उनकी पत्नी लघु सचिवालय स्थित आईसीडीएस कार्यालय में कार्यरत है। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे ओमकरण कोई जहरीला पदार्थ खाकर अपनी पत्नी से मिलने लघु सचिवालय आया था। वह बाइक पर सवार था। पार्किंग तक जाने के बाद वह वापस आ गया और गेट के पास उसकी हालत बिगड़ गई। जिस पर वह गेट के पास जमीन पर बैठ गया। लोगों ने समझा उसे कोई बीमारी है, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई है। इसी बीच जब वह उल्टियां करने लगा तो पता लगा कि उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल रखा है। उसके पास से मिले पहचान पत्र को देखकर परिजनों को अवगत कराया गया। युवक का पिता सुंदर सिंह भी मौके पर पहुंचा और अपनी बहू की तलाश में चला गया। इस बीच लोगों ने पुलिस और प्रशासन को बताया तो सामान्य अस्पताल से एंबुलेंस को बुलवाया गया। इस बीच करीब आधा घंटा तक युवक गेट के पास ही तड़पता रहा। बाद में उसे अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान पर युवक के पिता सुंदर सिंह और पत्नी नीलम ने बताया कि वह बीमार था। बीमारी में ही उसने धोखे से जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। ओमकरण गुरुग्राम में काम करता था। वह वहीं पर रहता था और सप्ताह में ही घर आता था। इस बार तबियत खराब होने के चलते ही वह सोमवार को वापस नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार मिलने में भी हुई दूरी
युवक की हालत बिगड़ने के बाद वह लघु सचिवालय के गेट के पास आकर बैठ गया था। वहां बैठने के बाद उसे बेचैनी हुई तो वह जमीन पर लेट गया। जहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस व प्रशासन को सूचना देने के बाद अस्पताल में एंबुलेंस को बुलवा दिया गया। एंबुलेंस आने में भी करीब 20 मिनट लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया जा सका।


वर्जन
सामान्य अस्पताल से सूचना मिली थी कि युवक को जहरीला पदार्थ खाने के चलते भर्ती कराया गया है। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया है कि युवक बीमार था। धोखे से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बलवान सिंह, जांच अधिकारी, कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed