{"_id":"5a0750764f1c1b8e698bad6c","slug":"21510428790-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट फंड कंपनी बना कर 2","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिट फंड कंपनी बना कर 2
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर(सोनीपत)।
गन्नौर थाना पुलिस ने चिट फंड कंपनी के नाम पर 28.89 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दो भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने शहर के शहीद चौक के निकट ग्रेट सेफ लाइफ प्राइवेट लिमिटेड के नाम से चिट फंड कंपनी चला रखी थी। कंपनी के छह एजेंटों ने सामूहिक रूप से गन्नौर थाने में दोनो भाईयों के खिलाफ शिकायत दी है।
शिकायत में गांव अगवानपुर निवासी बबली, अनिल, प्रवेश, गन्नौर शहर निवासी मंजू व बीएसटी कॉलोनी निवासी हरदयानंद ने बताया कि गांव गढ़ी झंझारा निवासी राजेश सरोहा और उसके भाई संजय सरोहा ने ग्रेट सेफ लाइफ प्राइवेट लिमिटेड के नाम से चिट फंड कंपनी चला रखी थी। जिसमें दोनों भाईयों ने उन्हें करोड़पति बनाने का झांसा देकर वर्ष 2016 में एजेंट के तौर पर शामिल कर लिया। जिसके बाद उन्होंने एजेंट के तौर पर काम करते हुए अपने अलावा काफी लोगों के रुपये उक्त कंपनी में आरडी और एफडी के रूप में नकद जमा करवाए। उन्होंने कुल मिलकर 28 लाख 89 हजार 932 रुपये कम्पनी में जमा करवा दिए, लेकिन अब कंपनी मालिकों ने लोगों के पैसे वापस देने से मना कर दिया है और उनका कोई अता पता नहीं है। जिस वजह से लोगों ने उनसे पैसा मांगना शुरू कर दिया है, लेकिन वे पैसे देने में असमर्थ हैं। जांच के बाद पुलिस ने दोनों भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।